Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* छात्रों को मारपीट कर परेशान करने वाला फरार छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज तमनार (भोगपुर) से हुआ गिरफ्तार भेजा गया जेल,
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* छात्रों को मारपीट कर परेशान करने वाला फरार छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज तमनार (भोगपुर) से हुआ गिरफ्तार भेजा गया जेल,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,*

    *छात्रों को मारपीट कर परेशान करने वाला फरार छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज तमनार (भोगपुर) से हुआ गिरफ्तार भेजा गया जेल,*

    *अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा विशेष टीम एवं सायबर सेल को लगाया गया था,*

    *नरसिंह मलार्ज के विरूद्ध थाना फरसाबहार में धारा 296, 115 बी.एन.एस. एवं किशोर न्याय अधिनियम् 2015 की धारा 75 के तहत् अपराध पंजीबद्ध है।* 

    प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी लालदेव राम भगत उम्र 42 साल मण्डल संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग फरसाबहार ने दिनांक 08.07.2024 को थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.07.2024 के रात्रि लगभग 11 बजे प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास डुमरिया के छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज के द्वारा शराब के नशे में छात्रावास के बच्चों से अमर्यादित व्यवहार कर मारपीट कर छात्रावास से बाहर निकाल दिया गया गया है, प्रकरण में तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं जाॅंच उपरांत छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज के विरूद्ध धारा 296, 115 बी.एन.एस. एवं किशोर न्याय अधिनियम् 2015 की धारा 75 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, अभियुक्त घटना घटित कर फरार हो गया था।

    प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा अभियुक्त नरसिंह मलार्ज की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक सुरजन राम पोर्ते के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर लगाया गया था एवं सायबर सेल को भी एक्टिव किया गया था। पतासाजी दौरान नरसिंह मलार्ज के तमनार (भोगपुर) में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ में उसके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया। *अभियुक्त नरसिंह मलार्ज उम्र 38 साल निवासी टारपाली पो. बोरईदार थाना चक्रधरनगर रायगढ़ (छ.ग.)* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 09.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी में उप निरीक्षक सुरजन राम पोर्ते, आर. 545 नीरज तिर्की, आर. 611 ईष्वर साय पैंकरा, सै. गोपीनाथ इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के द्वारा कहा गया है कि:- *”अभियुक्त छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज घटना घटित कर फरार हो गया था, इसकी गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम को लगाया गया था, टीम द्वारा आरोपी को तमनार (भोगपुर) से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।”*

     

     

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पुलिस लाईन जशपुर में दंगाईयों पर गोली चलने से 03 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुये, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* दोनों प्रकरणों में अभियुक्तों के विरूद्ध अलग-अलग छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..
    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?