Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, February 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* दोनों प्रकरणों में अभियुक्तों के विरूद्ध अलग-अलग छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* दोनों प्रकरणों में अभियुक्तों के विरूद्ध अलग-अलग छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *गौ-तस्करी के विरूद्ध जशपुर पुलिस की ताबड़तोड़ 02 बड़ी कार्यवाही,*

    *चौकी दोकडा थाना कांसाबेल ने ट्रक से तस्करी कर रहे अभियुक्त मो. रहमान अंसारी निवासी लहुंजोरा जिला गुमला (झारखंड) को किया गिरफ्तार, अन्य फरार,*

    *थाना कांसाबेल ने ट्रक से 33 नग गौवंश को तस्करी होने से बचाया तो वहीं ग्राम जामपानी (थाना दुलदुला) के जागरूक ग्रामीणों ने तस्करी होने से 09 नग गौवंश को बचाया,*

    * दोनों प्रकरणों में अभियुक्तों के विरूद्ध अलग-अलग छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।*  

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को आज दिनांक 10.07.2024 के प्रातः में मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ लोग ट्रक क्रमांक जे.एच. 01 ए.आर. 7060 में भारी मात्रा में गौवंश को लोडकर बाकारूमा से तस्करी करते हुये रांची (झारखंड) की ओर जशपुर जिले में होते हुये ले जा रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल थाना प्रभारी कांसाबेल निरीक्षक गौरव पांडेय एवं चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित कर नेषनल हाईवे-43 में नाकाबंदी करने हेतु रवाना किया गया, टीम द्वारा नेषनल हाईवे-43 के ग्राम ढूढरूडांड़ कोसा नर्सरी में जाकर नाकाबंदी करने के दौरान पत्थलगांव की ओर से ट्रक क्रमांक जे.एच. 01 ए.आर. 7060 आता दिखा, इसके चालक ने पुलिस को देखकर ट्रक को खड़ी कर दिया एवं उसमें सवार लोग लोग भागने लगे, भागने के दौरान के दौरान पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर दौड़ाकर मो. रहमान अंसारी को अभिरक्षा में लिया गया, भागने से मो. रहमान अंसारी के पैर में चोंट आई है। पुलिस द्वारा मो. रहमान अंसारी से पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया जिसमें उसने बताया कि वह ग्राम लहुंजोरा जिला गुमला का रहने वाला है एवं दिनांक 09.07.2024 की रात्रि लगभग 11ः00 बजे ट्रक क्रमांक जे.एच. 01 ए.आर. 7060 (बारह चक्का) में 33 रास मवेशियों को लोडकर एवं उसके उपर तिरपाल को ढंककर तेजपुर घाटी के पास बाकारूमा रायगढ़ से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रांची (झारखंड) की ओर क्रूरतापूर्वक तस्करी करते हुये ले जाना बताया है, ट्रक में सवार उसके साथी मौका पाकर भाग गये हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है। *अभियुक्त मो. रहमान अंसारी उम्र 30 साल निवासी लहुंजोरा जिला गुमला (झारखंड)* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 10.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस प्रकरण की विवेचना एवं जप्ती कार्यवाही में निरीक्षक गौरव पांडेय, उप निरीक्षक अशोक यादव, प्र.आर. 399 इनानियुस टोप्पो, प्र.आर. 428 मुक्तलाल खेस, आर. 773 प्रकाश मिंज, आर. 207 अर्जून बड़ा, आर. 397 सुदीप एक्का इत्यादि की भूमिका रही है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240710-WA0160.mp4

    इसी तरह दिनांक 09.07.2024 को रात्रि में थाना दुलदुला को सूचना मिली की ग्राम जामपानी घाट के पास 02-03 व्यक्ति बैलों को मारते-पीटते तस्करी करते हुये ले जा रहे थे, उसे ग्राम के सजग एवं जागरूक ग्रामीणों ने मिलकर तस्करी करने से रोका एवं वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये, पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर 09 रास गौवंश को जप्त कर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, प्रकरण के आरोपी फरार हैं, पतासाजी जारी है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने जिला जशपुर के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को गौ-तस्करी की सूचना एवं अन्य अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है, आप भी अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे मुझे दे सकते हैं।

    —–00—-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* छात्रों को मारपीट कर परेशान करने वाला फरार छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज तमनार (भोगपुर) से हुआ गिरफ्तार भेजा गया जेल,
    Next Article *सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* किलकिला में हो रहे कुलदेवी श्री पाथरी माता एवं भगवती महालक्ष्मी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में पत्थलगांव में किया गया नगर भ्रमण
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    Βρείτε Έμπιστα Διαδικτυακά Πλατφόρμες Ρουλέτας — κράτος μέλος της Ευρωπαϊκής Ένωσης Sign Up Today

    February 8, 2026

    Ignition Casino Offre 10 $ Sans Dépôt Aux États-Unis • République française Play Now

    February 8, 2026

    Sortează Jocuri Cu Cele Mai Mari Câștiguri După Popularitate _ piața românească Start Spinning

    February 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Βρείτε Έμπιστα Διαδικτυακά Πλατφόρμες Ρουλέτας — κράτος μέλος της Ευρωπαϊκής Ένωσης Sign Up Today
    • Ignition Casino Offre 10 $ Sans Dépôt Aux États-Unis • République française Play Now
    • Sortează Jocuri Cu Cele Mai Mari Câștiguri După Popularitate _ piața românească Start Spinning
    • Metode Dovedite Pentru Triumf În Ruletă Online Joc De Ruletă · pe teritoriul României Spin to Win
    • Descoperiți Cazinou Live Cu Adevărată Emoție — în România Enjoy the Game

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?