*किलकिला में हो रहे कुलदेवी श्री पाथरी माता एवं भगवती महालक्ष्मी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में पत्थलगांव में किया गया नगर भ्रमण*

पत्थलगांव के नारा वाला परिवार द्वारा किलकिला मंदिर प्रांगण में अष्टभुजी महालक्ष्मी देवी एवं पाथरी माता मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा जाना किया जाना है ; जिसके लिए कल सुसज्जित वाहन में पंडित पप्पू महाराज (सूरजपुर वाले) द्वारा नगर भ्रमण किया गया ।
नगर भ्रमण में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं , पुरुष व बच्चे डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे ।

वही कर्मा पार्टी द्वारा मनमोहक करमा नृत्य की प्रस्तुति पेश करते हुए नगर भ्रमण किया गया । जगह-जगह आतिशबाजी की गई । नारा वाले परिवार के महावीर प्रसाद अग्रवाल , लक्ष्मी देवी , नरेश अग्रवाल , राकेश अग्रवाल , रामनिवास जिंदल , अनुज जिंदल , आलोक जिंदल सहित नगरवासियों के साथ समस्त परिवार के लोग मौजूद रहे । आज प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात रात्रि में माता का जगराता व दिन में भंडारा का आयोजन भी किया गया है ; जिसमे नारा वाला परिवार ने समस्त नगरवासियों को आमंत्रित किया है…!!

आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
