Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,

    माननीय राज्यपाल से मिलकर न्याय की गुहार लगाई 

    डोंगरगढ़ मे छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के नागरिकों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही गंभीर व्यावहारिक दिक्कतों को लेकर भीम मानव कल्याण संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर बोरकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका से राजभवन में सौजन्य मुलाकात की और एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

     

    2013 के अधिनियम की हो रही खुलेआम अवहेलना

     

    संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर बोरकर ने राज्यपाल को बताया कि छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (सामाजिक प्रास्थिति का प्रमाणिकरण विनियमन) अधिनियम, 2013 के तहत राज्य में जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को बेहद सरल और सुलभ किया गया था। जिसमें 2013 के अधिनियम के तहत राज्य में 1950 और 1984 के दस्तावेजों की अनिवार्यता को खत्म कर ग्राम सभा व नगरीय निकायों के प्रस्ताव के आधार पर जाति प्रमाण पत्र जारी करने का स्पष्ट प्रावधान है।

     

    इस ऐतिहासिक अधिनियम के मुख्य प्रावधान निम्नलिखित हैं: 1. SC/ST वर्ग के लिए: जाति प्रमाण पत्र के लिए 1950 के दस्तावेजों की अनिवार्यता को पूरी तरह समाप्त किया गया।

    2. OBC वर्ग के लिए: प्रमाण पत्र के लिए 1984 के पुराने दस्तावेजों की अनिवार्यता को खत्म किया गया!

     

    3. यदि किसी के पास पुराने दस्तावेज नहीं हैं, तो ग्राम सभा और नगरीय निकायों के प्रस्ताव (पंचनामा/सत्यापन) के आधार पर ही जाति प्रमाण पत्र जारी करने का स्पष्ट कानूनी प्रावधान किया गया।

     

    इसके बावजूद, वर्तमान में फील्ड पर तैनात प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शासन के इन नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है, जिससे समाज के जरूरतमंद लोग और युवा परेशान हो रहे हैं।

     

    लगातार शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

     

    संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस सामाजिक अन्याय को रोकने के लिए वे लंबे समय से जमीनी स्तर पर प्रयासरत हैं। इस संबंध में स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी (SDM), जिला कलेक्टरों सहित छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री खुशवंत साहेब को भी लिखित में पत्र सौंपकर नियमों का पालन कराने का आग्रह किया जा चुका है। अधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण ही अब संगठन को सीधे महामहिम राज्यपाल की शरण में आना पड़ा है।

    राज्यपाल ने दिया त्वरित निराकरण का भरोसा

    माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका ने संगठन की सभी बातों और कानूनी पहलुओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही संबंधित उच्च अधिकारियों को इस विषय पर निर्देशित करेंगे, ताकि शासन के नियमों के अनुरूप आरक्षित वर्ग के लोगों को बिना किसी प्रताड़ना के जाति प्रमाण पत्र जारी किए जा सकें।

    मुलाकात में ये रहे उपस्थित

    राजभवन में हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान भीम मानव कल्याण संगठन के प्रमुख पदाधिकारी विनायक मेश्राम, निधि गजभिये, आकाश खोटे सहित संगठन के कई अन्य वरिष्ठ सदस्य और कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleखरसिया में श्री राधा वल्लभ लाल जी की भव्य भागवत कथा संपन्न, मनमोहक झांकियों और मयरा उत्सव ने जीता भक्तों का दिल
    Next Article पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?