Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    Uncategorized

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    विशेष रिपोर्ट : वैभव शर्मा, उप संपादक – आज की सुर्खियां

    जशपुर/बगीचा। जशपुर पुलिस में जवाबदेही और अनुशासन को लेकर शनिवार को बड़ा संदेश देखने को मिला। डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने थाना बगीचा के वार्षिक निरीक्षण के दौरान जब रिकॉर्ड, मालखाना और शासकीय संपत्तियों का निरीक्षण किया तो कई कमियां सामने आईं। अव्यवस्थित रिकॉर्ड और रखरखाव पर उन्होंने थाना प्रभारी एवं मोहर्रिर को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाना की कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब स्वीकार नहीं की जाएगी।

    निरीक्षण केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा। लंबित अपराध, शिकायतें, ग्राम अपराध पुस्तिका, जरायम रजिस्टर, जप्त माल, बीट पुलिसिंग, गश्त व्यवस्था, साइबर अपराधों की रोकथाम और महिला-बाल अपराधों की समीक्षा करते हुए डीआईजी-एसएसपी ने हर बिंदु पर जवाबदेही तय की। उन्होंने निर्देश दिया कि अपराधियों पर लगातार नजर रखी जाए, गुंडा-बदमाशों की नियमित चेकिंग हो और आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील पुलिस सेवा मिले।

    डीआईजी-एसएसपी ने स्पष्ट किया कि थाना आने वाला हर फरियादी सम्मान का हकदार है। उसकी शिकायत को गंभीरता से सुनना और नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस मितान, जन चौपाल और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया।

    निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना व्यवस्था और अभिलेख संधारण में सुधार के लिए तत्काल निर्देश जारी किए गए। साथ ही साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए आम लोगों को लगातार जागरूक करने और आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से अपराध नियंत्रण को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया।

    ‘आज की सुर्खियां‘ लगातार जशपुर जिले की प्रशासनिक, पुलिस और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को तथ्यात्मक, निष्पक्ष और सबसे पहले आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleबड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….
    Next Article पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………

    September 14, 2026

    25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    September 14, 2026

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….
    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?