Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात जारी
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात जारी

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात जारी*

    *घर की बाड़ी में मादक पदार्थ गांजा उगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल*

    *मामला चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम गायबुड़ा का*

    *आरोपी के विरुद्ध चौकी पंडरापाठ में 20(ए) एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध*

    *पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन नग गांजा का पौधा को भी किया जप्त,*

    *जप्त अवैध गांजे के पौधे का कुल वजन 02 किलो 40 ग्राम है व बाजार में कीमत लगभग 4000रु है*

    *नाम गिरफ्तार आरोपी:- धनुषधारी यादव,उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गायबुड़ा, चौकी पंडरापाठ, जिला जशपुर (छ.ग)।*

    —00—

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.08.25 को चौकी पंडरापाठ पुलिस को मुखबीर के जरिए सूचना मिली थी, कि चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत,ग्राम गायबुड़ा निवासी आरोपी धनुषधारी यादव उम्र 40 वर्ष, अपने मिर्ची की बाड़ी, में अवैध रूप से, मादक पदार्थ गांजा के तीन नग पौधे को उगाया है व उसके पत्ती व डंठल को काटकर, बाड़ी में ही सुखाया है, जिस पर चौकी पंडरापाठ पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी की दिशा निर्देश पर, मुखबिर के बताए स्थान ग्राम गायबुड़ा जाकर, संदेही आरोपी धनुषधारी यादव की मिर्ची बाड़ी की तलाशी ली गई।

    तलाशी के दौरान पुलिस को बाड़ी में सुखाकर रखे गए, गांजे की पत्ती व डंठल तथा तीन नग जमीन में उगा हुआ, गांजे के पौधा का ठूंठ मिला। जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी धनुषधारी यादव को हिरासत में लेते हुए, उसके कब्जे से गांजा की पत्ती, डंठल व तीन नग गांजा का कटा हुआ पौधा(ठूंठ) को बरामद कर जप्त कर लिया गया। जप्त गांजे का कुल वजन 2 किलो 40 ग्राम है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 4000 रु है।

    पुलिस के द्वारा चौकी पंडरापाठ में, अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा उगाने के लिए, आरोपी धनुषधारी यादव के खिलाफ 20(ए) एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

    पुलिस की पूछताछ पर आरोपी धनुष धारी यादव ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसके द्वारा ही अपनी बाड़ी में तीन नग गांजे के पौधे को उगाया गया था।

    आरोपी धनुष धारी यादव के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी पंडरापाठ उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, आरक्षक दिनेश्वर भगत, बिलचियूस लकड़ा व महिला आरक्षक लीलावती यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    * मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस ने चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम गायबुड़ा में, अपनी बाड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा उगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजे की पत्ती, डंठल व पौधे को भी जप्त किया है।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ऑपरेशन अंकुश: प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में आठ माह से फरार आरोपी मो. आमिर को जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला, गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* थाना लखनपुर मे कोटवार सम्मेलन का हुआ आयोजन, आपसी समन्वय बनाये रखने प्रति माह बैठक का आयोजन
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?