Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ऑपरेशन अंकुश: प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में आठ माह से फरार आरोपी मो. आमिर को जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला, गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ऑपरेशन अंकुश: प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में आठ माह से फरार आरोपी मो. आमिर को जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला, गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ऑपरेशन अंकुश: प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में आठ माह से फरार आरोपी मो. आमिर को जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला, गिरफ्तार कर भेजा जेल*

    *मामला थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत*

    *माह दिसम्बर 2024 में अपने साथी अन्य आरोपी मकसूद आलम के साथ मिलकर बेच रहा था प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल ,SPASMO PROXYVON PIUS*

    *पुलिस के द्वारा,पूर्व में आरोपी मकसूद आलम के कब्जे से 407 नग SPASMO PROXYVON PIUS नशीली कैप्सूल को जप्त करते हुए,गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल,*

    *आरोपी मो. आमिर घटना दिनांक से था फरार, पुलिस कर रही थी लगातार पता साजी, अंततः आया पुलिस की गिरफ्त में*

    * आरोपी मो. आमिर के विरुद्ध थाना कुनकुरी में 21(बी) एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध*

    * नाम गिरफ्तार फरार आरोपी -मो. आमिर, उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कुरकुंगा, सुखबासु बस्ती, थाना नारायणपुर जिला जशपुर ( छ. ग)*

    —00—

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.12.2024 को थाना कुनकुरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी, कि पंजाब नेशनल बैंक कुनकुरी के पास रोड किनारे मस्जिद पारा कुनकुरी का निवासी आरोपी मकसूद आलम उर्फ मिस्टर, उम्र 35 वर्ष, अपने पास प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PIUS को रखा है, व बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, मुखबिर के बताए अनुसार, मौके पर जाकर, घेराबंदी बंदी करते हुए, आरोपी मकसूद आलम को हिरासत में लिया गया था, व तलाशी के दौरान उसके कब्जे से, लगभग 29 हजार 05 सौ सत्रह रु कीमत का 51 पत्ता में कुल 407 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PIUS मिला था, पुलिस के द्वारा आरोपी मकसूद आलम से उक्त प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल को रखने व बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग करने पर, उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका था, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी मकसूद आलम के कब्जे से सभी 407 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PIUS को जप्त कर, उसके विरुद्ध थाना कुनकुरी में 21(बी) एन. डी. पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

    पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मकसूद आलम ने बताया था कि उक्त प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PIUS उसका साथी आरोपी मो. आमिर उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कुरकुंगा सुखबासु बस्ती थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ ग) के द्वारा लेकर आया गया था व दोनों मिलकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे थे। जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी मो. आमिर के विरुद्ध भी थाना कुनकुरी में 21(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध पर विवेचना में लिया गया था।

    मामले में पुलिस ने ,पूर्व में गिरफ्तार आरोपी मकसूद आलम के निशानदेही पर, अन्य आरोपी मो. आमिर को चिन्हित कर लिया था, जो कि घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस के द्वारा उसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी, साथ ही पुलिस की मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए, पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी।

    इसी दौरान पुलिस को मुखबीर के जरिए पता चला कि उक्त फरार आरोपी मो. आमिर, दिनांक 18.08.25 को, थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत अपने गृह ग्राम कुरकुंगा सुखबासु बस्ती , में आया हुआ है, जिस पर थाना कुनकुरी की पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, फरार आरोपी मो. आमिर के गृह ग्राम कुरकुंगा जाकर, उसके घर की घेरा बंदी कर, फरार आरोपी मो. आमिर को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।

    पूछताछ पर फरार आरोपी मो. आमिर के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू, आरक्षक शिवनंदन साय व नगर सैनिक अजय श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    * मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि, पुलिस के द्वारा कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की बिक्री के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन अंकुश जारी रहेगा।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* संभागीय अग्रवाल सभा के कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने ली शपथ 
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात जारी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……

    June 6, 2026

    अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….

    June 6, 2026

    जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?