Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, August 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू
    Uncategorized

    जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू

    उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय को लेकर किसानों के चेहरे पर दिख रहा उत्साह

    किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका रखा जा रहा है विषेष ध्यान -किसान श्री चित्रसेन

    समिति में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है बारदाना

    किसानों से धान खरीदी के लिए केन्द्रों में की गई है संपूर्ण व्यवस्था

    जषपुरनगर 09 नवम्बर 2022/किसान हितैषी प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में 01 माह पूर्व ही कृषकों से धान खरीदी प्रारंभ कर किसानों को उनकी उपज का वास्तविक लाभ दे रहे है।

    01 नवम्बर से जिले के 35 धान उपार्जन केन्द्रों में तौल बाट की पूजा अर्चना के साथ ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रांरभ कर दिया गया है। धान खरीदी के पहले दिन से ही किसानों में धान विक्रय को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए कलेक्टर डॉ श्री रवि मित्तल ने विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसका तत्परता के साथ ही क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे किसानों को उपार्जन केन्द्रों में किसी तरह की समस्या नहीं हो रही है।

    जिले के कृषक प्रदेश सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किए गए व्यवस्थाओं की सराहना कर रहे है। किसानों का कहना है कि उन्हें धान विक्रय में हर संभव सुविधा प्रशासन के माध्यम किया गया है। जिसका वे भरपुर लाभ उठाते हुए आसानी के साथ उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय कर पा रहे है।

    इसी तारतम्य में जिले के विकासखंड पत्थलगांव के धान उर्पाजन केन्द्र कोतबा में किसान श्री चित्रसेन चौधरी धान विक्रय के लिए पहुंचे। जहां किसान चित्रसेन बड़ी सहजता से अपना धान विक्रय कर सके। कृषक ने बताया कि उनके द्वारा कुल 2.1450 हेक्टेयर रकबे में धान की खेती की थी और वे आज 78 क्विन्टल धान विक्रय करने के लिए केन्द्र में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि केन्द्र में उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नही हुई। विभागीय अधिकारियों के द्वारा उन्हें टोकन प्रदान करने से लेकर संपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही तत्काल धान की खरीदी की गई। चित्रसेन ने बताया कि समिति के माध्यम से उन्हें बारदाना भी आसानी से प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि समिति में ही पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध होने से किसानों को बारदाने के लिए भी अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़ रहा है।
    कृषक चित्रसेन ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध कराई गई सुविधा की सराहना करते हुए किसानों के लिए एक माह पूर्व ही समर्थन मूल्य में धान खरीदी कर उनकी मेहनत का वाजिब लाभ दिलाने हेतु प्रदेश सरकार के मुखिया श्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

    स.क्र.//

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleकलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई आयोजित
    Next Article विधायक यू.डी.मिंज ने नगरीय क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ रखने 5 ई रिक्शा का किया लोकार्पण*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट

    August 7, 2026

    जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    August 7, 2026

    जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………
    • किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?