Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, April 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई आयोजित
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई आयोजित

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई आयोजित

    जल जीवन मिशन के कार्यों में गंभीरता से प्रगति लाने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित

    जशपुरनगर 08 नवम्बर 2022/कलेक्टर डॉ श्री रवि मित्तल की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्राम व बसाहटों हेतु तैयार की गई योजनाओं के अनुमोदन तथा क्रियान्वयन सहित अन्य बिन्दुओ पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद यादव, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के श्री एच.के.शेंडे एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, वन, आदिम जाति विकास विभाग, क्रेडा के अधिकारीगण सहित विभाग के एसडीओ, उपअभियंता व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
    कलेक्टर व अध्यक्ष जिला जल स्वच्छता समिति डॉ मित्तल ने विकासखण्डवार जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माण कार्यो की अद्यतन प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाने एवं अप्रारम्भ कार्याे को शीघ्रता से प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इस हेतु सभी अनुबंधित कार्याे में पृथक-पृथक टीम लगाने, मशीनरी व श्रमिकों की संख्या बढ़ाने की बात कही। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही नही बरतने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि योजना का फील्ड में अच्छा रिजल्ट दिखना चाहिए। इस हेतु सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य में प्रगति लाने का प्रयास करें।
    बैठक में विभाग द्वारा तकनीकी स्वीकृति प्राप्त योजनाओं, प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास हेतु अनुमानित प्राक्कलन की प्रशासकीय स्वीकृति पर अनुमोदन हेतु चर्चा की गई। साथ ही
    उचित दर प्राप्त निविदाओं की स्वीकृति एवं कार्यादेश की अनुमति सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने क्रेडा के कार्यों की जानकारी लेते हुए सोलर पंप स्थापना के कार्य में भी तेजी लाने के लिए कहा।
    कलेक्टर ने विभाग के सभी एसडीओ व सब इंजीनियर को सतत रूप से फील्ड में जाकर कार्यों की निगरानी रखने एवं योजना की साप्ताहिक कार्य प्रगति प्रस्तुत करने लिए निर्देशित किया।

    स.क्र.//सुरजीत फोटो क्रमांक-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleसंसदीय सचिव यू. ड़ी. मिंज ने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी*  
    Next Article जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Dual Casinoclub free spins no deposit bonuses Twist Demo Enjoy 100 percent free Harbors from the Great com
    • Kann meinereiner kostenlose Casinospiele nach unserem Mobile weiters einem Pill zum besten geben?
    • Site Lions Pride slot free spins Chart
    • Purple Sweet Life slot machine Mansions
    • PayPal gewalt eure Einzahlungen hinein einem Wettanbieter pointiert schneller weiters schneller

    Recent Comments

    1. Crypto Casino: Die Zukunft des Online-Glücksspiels – Klinika Dentare Bluetooth on Casino Crypto: Die Zukunft des Online-Glücksspiels
    2. Online Casino mit Echtgeld Startguthaben – Die besten Angebote im Überblick on Online Casinos mit Startguthaben: Ihre Chance auf Gewinne
    3. Online Casino ohne Limit: Casinos ohne Einsatzlimit – Vision & Machine learning Lab on Online Casino ohne Einschränkungen: Das Beste aus der Welt der Online Casinos ohne Limit
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?