Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, August 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»विधायक यू.डी.मिंज ने नगरीय क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ रखने 5 ई रिक्शा का किया लोकार्पण*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    विधायक यू.डी.मिंज ने नगरीय क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ रखने 5 ई रिक्शा का किया लोकार्पण*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *विधायक यू.डी.मिंज ने नगरीय क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ रखने 5 ई रिक्शा का किया लोकार्पण*

    *नगर के विकास के लिए लगातार सरकार की ओर से मिल रहीकई सौगातें :-यू. डी. मिंज*

    जशपुर/कुनकुरी :-

    नगर पंचायत कुनकुरी में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए मिले 5 ई रिक्शा का लोकार्पण आज संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया और ई रिक्शा सफाई कर्मियों को सौंपा.

    इस अवसर पर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा की आदरणीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आदरणीय नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी के द्वारा नगर पंचायत को विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है उसके लिए नगर वासियों की ओर से धन्यवाद देता हूँ।

    उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए लगातार सरकार की ओर से कई सौगातें मिल रही है। जैसे कुनकुरी में खेल मैदान का सौंदर्यकरण का टेंडर 58 लाख का हो चूका है। मुक्तिधाम के सौंदर्यकरण की दिशा में भी काम कर रहे है जो की जल्द पूरा होगा, पर्यटन स्थल हनुमान टेकरी के विकास कार्य सतत हो रहे है। नगर का पानी निकासी के लिए ड्रेनेज़ सिस्टम, छठ घाट की स्वीकृति जल्द मिल जाएगी और नगर को सुन्दर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नगर पंचायत के लिए 150 एकड जमीन का हस्तानातरण वन विभाग से हुआ है जिसमें कृष्णकुंज और गोठान विकसित होने के साथ समय पर अन्य विकास कार्य किये जा सकते है।

    उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नगर के विकास के लिए मुझे सहयोग देने वाले स्व रमेश बजाज की कमी खल रही है जिन्होंने मुझे बहुत सहयोग और ऊर्जा प्रदान किया है उनके मार्गदर्शन में हनुमान टेकडी का विकास हुआ है। जिसको इको टूरिज्म के माध्यम से और भी सौंदर्य का विकास किया जाएगा।

    संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा कि कुनकुरी को बहुत जल्द ही 50 बिस्तर अस्पताल और विशेषज्ञ डॉक्टरो एवं साथ ही साथ कुनकुरी को हाइटेक बस स्टेण्ड की सौगात मिलेगी जो यहाँ के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

    इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अज़ेम टोप्पो, सीएमओ श्रीमती पुष्पा खलखो, एल्डरमेन आशीष कुमार सतपती,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास,दिलीप जैन,पार्षदगण सर्व दीपक केरकेट्टा,अमित मिश्रा,राजेश साव, रुबेंतुश, शमा अंजुम,रुखसाना बानो,मो इरफ़ान,नीरज पारीक,रॉबर्ट एक्का,
    प्रताप, एस बी एम सुशांत मिंज, स्व सहायता समूह की महिलाएं,सफ़ाई कर्मचारी एवम् कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleजिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू
    Next Article अन्तर्राजीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट 16 नवम्बर से कुनकुरी में, फुटबॉल टूर्नामेंट में 5 राज्यों की 16 टीम होंगी शामिल
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………
    • किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?