Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»अन्तर्राजीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट 16 नवम्बर से कुनकुरी में, फुटबॉल टूर्नामेंट में 5 राज्यों की 16 टीम होंगी शामिल
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    अन्तर्राजीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट 16 नवम्बर से कुनकुरी में, फुटबॉल टूर्नामेंट में 5 राज्यों की 16 टीम होंगी शामिल

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *अन्तर्राजीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट 16 नवम्बर से कुनकुरी में, फुटबॉल टूर्नामेंट में 5 राज्यों की 16 टीम होंगी शामिल*

    *महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवम्बर क़ो, ओड़िशा और झारखण्ड के बीच होगा मैच*

    *फुटबाल टूर्नामेंट के विजेता टीम क़ो 101000, एवं उप विजेता क़ो 71000 का पुरस्कार*

    जशपुर :-

    कुनकुरी में अन्तर्राजीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. माध्यम एमपावरमेन्ट ऑफ़ ट्राइबल एन्ड रूरल आर्गेनाइजेशन कुनकुरी (जशपुर इकाई ) के तत्वाधान में आयोजित यह नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट आगामी 16 नवम्बर 2022 से प्रारम्भ होगा. इस फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 5 राज्यों की 16 टीम भाग लेंगी. नॉक आउट फुटबाल का फ़ाइनल मैच 1 दिसम्बर क़ो होगा.इस फुटबाल टूर्नामेंट के विजेता टीम क़ो 101000, एवं उप विजेता क़ो 71000 का पुरस्कार दिया जायेगा.

    नॉक आउट फुटबाल टूर्नामेंट के सचिव प्रेम शंकर यादव ने बताया कि खेल प्रेमी और वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव यू. डी. मिंज के मार्गदर्शन में कुनकुरी में प्रतिवर्ष नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होता रहा है. जिसमें पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, ओड़िशा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की टीमें भाग लेती रही है. कोरोना काल के बाद से यह टूर्नामेंट आयोजित नहीं हुआ है. तीन साल के बाद माध्यम एमपावरमेन्ट ऑफ़ ट्राइबल एन्ड रूरल आर्गेनाइजेशन कुनकुरी में यह नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट करा रहा है. इस आयोजन क़ो लेकर खेल प्रेमियों में भारी उत्साह का माहौल है चूँकि जशपुर में शुरू से ही यहाँ के लोगों में खेल भावना है और गाँव गाँव में फुटबॉल और हॉकी के खिलाडी है जिन्हे खेल में अच्छी रूचि है. इस प्रकार के बड़े खेल आयोजन क़ो लेकर उत्सुकता बनी हुई है. 2022 में आयोजित इस टूर्नामेंट में 5 राज्यों पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, ओड़िशा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की टीमें हिस्सा लें रही है

    कुनकुरी में आयोजित नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष सेराज रही कार्यकारी अध्यक्ष भरत सिंह ,उपाध्यक्ष
    शिव कुमार बंग, इफ़्तेख़ार हसन, ओम शर्मा वाल्टर तिर्की, सचिव संदीप मिंज, प्रेम शंकर यादव, सह सचिव फ़िदाउल रहमान, नन्दकुमार यादव, क़ो बनाया गया है. टूर्नामेंट के संरक्षक संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी. मिंज, गजेंद्र जैन, मुरारीलाल अग्रवाल, रामावतार बजाज, ताराचंद अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, कैलाश गुप्ता, अद्याशंकर त्रिपाठी, डॉ पीसी कुजूर, खालिद सिद्दीकी, वीरेंद्र एक्का, राजू रत्न नन्दे,भुनेश्वर मिश्रा, हनुमान प्रसाद जिंदल, अरविन्द प्रसाद गुप्ता, कुंदन चौहान क़ो बनाया गया है

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleविधायक यू.डी.मिंज ने नगरीय क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ रखने 5 ई रिक्शा का किया लोकार्पण*
    Next Article संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया स्कूलों में छात्राओं सायकल वितरण
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?