Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनता के हित में विकास कार्य होंगे साय-सायः मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनता के हित में विकास कार्य होंगे साय-सायः मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जनता के हित में विकास कार्य होंगे साय-सायः मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

    *अपनी जीत के लिए कुनकुरी विधानसभा के मतदाताओं का जताया आभार*

    जशपुरनगर/ 14 जुलाई 2024/ जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड मुख्यालय में आयोजित मतदाता अभिनन्दन समारोह में पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा चुनाव में अपनी जीत के लिए कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं, नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र का बेटा मुख्यमंत्री है और प्रदेश के विकास तथा जनहित में जो भी कार्य है वह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी कुछ महीने ही हुए हैं। सरकार बनते ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का काम किया है। किसानों से 31 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की गई। प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना से हर माह 1 हजार राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 4000 से 5500 कर दिया गया है। राम लला दर्शन योजना से प्रभु श्री राम के दर्शन का लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सभी विकास कार्य साय-साय हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए काम हो रहा है। गड़बड़ी की शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है। बीते दिनों मितानिनों के लिए राशि जारी की है। सरकार हर वर्ग को ध्यान में रख काम कर रही है। कार्यक्रम में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने भी मतदाताओं का आभार जताया।

    दुलदुला में सामुदायिक भवन, बस स्टैण्ड सहित अन्य विकास कार्यों की दी सौगात

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों की सौगात भी दी। उन्होंने दुलदुला में व्यवस्थित सामुदायिक भवन के लिए 1 करोड़ रूपए की घोषणा, दुलदुला में बस स्टैंड, मिनी इंडोर स्टेडियम, हायर सेकंडरी स्कूल, दुर्गा पंडाल के लिए 10 लाख की घोषणा की। उन्होंने सोकोड़ीपा में यादव समाज के भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 15 लाख की घोषणा, शारदा धाम के लिए जमीन, दुलदुला में एंबुलेंस और शव वाहन की घोषणा की।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* नशे के विरूद्ध जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनता के हित में विकास कार्य होंगे साय-सायः मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    June 5, 2026

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?