Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 19
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्य आरोपी को पुलिस के द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्य आरोपी को पुलिस के द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मुख्य आरोपी को पुलिस के द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल*

    *मामला थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत*

     

    * आरोपी के विरुद्ध थाना नारायणपुर में नाबालिक बालिका को बहला फुसला कर भगाने लिए बी एन एस की धारा की धारा 137(2),87,96,64( 1) व पास्को एक्ट की धारा 6 के तहत् अपराध पंजीबद्ध*

    *नाम आरोपी : 1. सूरज विश्वकर्मा उम्र 26वर्ष*

     

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 09.01.25 को इसकी नाबालिक बेटी घर से स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली थी, शाम 5 बजे के लगभग उसकी नाबालिक बेटी ने फोन कर प्रार्थी को बताया कि वह अपनी एक सहेली के यहां रुक रही है, घर नहीं आ पाएगी, जिस पर प्रार्थी के द्वारा, सहेली से अपनी बेटी के संबंध में पूछने पर, उसने बताया कि उसकी नाबालिक बेटी उसके घर नही आई है, जिस पर प्रार्थी के द्वारा आस पड़ोस व रिश्तेदारों में पता तलाश किया गया, कहीं पता नहीं चला, उसे संदेह है कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसकी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर भगा कर ले लिया गया है।

    रिपोर्ट पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना नारायणपुर में बी एन एस की धारा 137(2) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया, व नाबालिक बालिका की पता साजी की जा रही थी, पता साजी के दौरान मुखबीर की सूचना, पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद तथा परिजनों के सहयोग से दिनांक 18.01.25 को नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया था।

    पुलिस की पूछताछ में नाबालिक बालिका ने बताया था की करण राम नाम के व्यक्ति के द्वारा उससे प्रेम करता हूं, शादी करूंगा कहकर अपने एक मित्र सूरज विश्वकर्मा के साथ बहला फुसलाकर घर से से भगा कर ले गए थे, इस दौरान आरोपी करण राम के द्वारा नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण भी किया गया था।

    मुख्य आरोपी करण राम व उसका सहयोगी दोस्त सुरज विश्वकर्मा घटना दिनांक से फरार थे, मुख्य आरोपी करण राम को नारायणपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 07.02.25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। साथ ही पुलिस के द्वारा उसके सहयोगी आरोपी सूरज विश्वकर्मा की भी पता साजी की जा रही थी।

    इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर पुलिस के द्वारा दिनांक 28.02.25 को फरार आरोपी सूरज विश्वकर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। तथा उससे घटना में प्रयुक्त बिना नंबर के एच एफ डिलक्स मोटर साइकल को भी जप्त कर लिया गया है।

    आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    मामले की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नारायणपुर उप निरीक्षक श्री सतीश कुमार सोनवानी, आरक्षक प्रदीप कुमार भगत, नगर सैनिक ओम प्रकाश यादव, व वीरेंद्र भगत की सराहनीय भूमिका रही है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार फाइलेरिया – मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पीसीआई इंडियन एवं स्वास्थ्य विभाग
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-*नाम स्थाई वारंटी: रामानंद उर्फ तातु पिता हेनू यादव उम्र 25वर्ष निवासी आदर्श नगर कुनकुरी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सनसनीखेजः पत्थलगांव में ‘भेस बदलकर’ घूम रहे संदिग्धों पर पुलिस का शिकंजा; बिना वेरिफिकेशन कमरा देने वाले मकान मालिकों पर गिरेगी गाज !……….

    July 18, 2026

    🌿 ‘एक कैडेट, एक पेड़’: पत्थलगांव कॉलेज में एनसीसी का महा-अभियान, कैडेटों ने लिया पौधों को पालने का संकल्प!………..

    July 18, 2026

    गुणवत्ता के साथ बन रही बागबहार-कोतबा सड़क, राजस्व विभाग की खामी को छुपाने ठेकेदार और PWD को बनाया जा रहा निशाना!………….

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • सनसनीखेजः पत्थलगांव में ‘भेस बदलकर’ घूम रहे संदिग्धों पर पुलिस का शिकंजा; बिना वेरिफिकेशन कमरा देने वाले मकान मालिकों पर गिरेगी गाज !……….
    • 🌿 ‘एक कैडेट, एक पेड़’: पत्थलगांव कॉलेज में एनसीसी का महा-अभियान, कैडेटों ने लिया पौधों को पालने का संकल्प!………..
    • गुणवत्ता के साथ बन रही बागबहार-कोतबा सड़क, राजस्व विभाग की खामी को छुपाने ठेकेदार और PWD को बनाया जा रहा निशाना!………….
    • पत्थलगांव के डिवाइन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास! रायपुर में गूंजा डॉ. विकास और डायरेक्टर मेघा गर्ग का नाम, हुमा कुरैशी के हाथों मिला महा-सम्मान!”……………
    • 📰 जर्नलिस्ट एसोसिएशन का असर: पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा के निवेदन पर जशपुर पहुंचे कमिश्नर; राजस्व मामलों के तुरंत निपटारे के सख्त निर्देश।………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?