Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 11
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-*नाम स्थाई वारंटी: रामानंद उर्फ तातु पिता हेनू यादव उम्र 25वर्ष निवासी आदर्श नगर कुनकुरी
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-*नाम स्थाई वारंटी: रामानंद उर्फ तातु पिता हेनू यादव उम्र 25वर्ष निवासी आदर्श नगर कुनकुरी

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMarch 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *चोरी के तीन प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल*

     *नाम स्थाई वारंटी: रामानंद उर्फ तातु पिता हेनू यादव उम्र 25वर्ष निवासी आदर्श नगर कुनकुरी*

    ———

     

    गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में जिले के सभी फरार स्थाई वारंटियों को पकड़ने हेतु विशेष अभियान के तहत् सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

    इसी तारतम्य में थाना कुनकुरी की एक पुलिस टीम अपने क्षेत्रांतर्गत फरार आरोपी जिनके विरुद्ध न्यायलय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया है, उन्हें पता साजी कर पकड़ने हेतु लगाया गया है।

    इसी क्रम में थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत चोरी के तीन प्रकरण में आरोपी रामानंद उर्फ तातु पिता हेनू यादव उम्र 25वर्ष निवासी आदर्श नगर कुनकुरी, काफी अर्से से फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायलय द्वारा तीन अलग अलग प्रकरणों में तीन स्थाई वारंट जारी किया है, उसकी पुलिस के द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त स्थाई वारंटी रामानंद उर्फ तातू कुनकुरी के सुख बासु पारा में छिपा हुआ है, जिस पर कुनकुरी पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल सुख बासु पारा में जाकर फरार आरोपी स्थाई वारंटी रामानंद को पकड़ने हेतु घेराबंदी की गई, पुलिस को देखकर स्थाई वारंटी रामानंद दीवाल कूदकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस की टीम के द्वारा पीछा कर काफी मशक्कत के बाद धर दबौचा गया।

    फरार स्थाई वारंटी रामानंद उर्फ तातु उम्र 25 वर्ष को चोरी के तीन प्रकरण, जिसमे भादवि 458,380 के एक प्रकरण तथा भादवि के 379,34 के दो प्रकरण में स्थाई गिरफ्तारी वारंट पर न्यायलय पेश किया गया है।

    फरार स्थाई वारंटी की पता साजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक श्री सुनील सिंह, उप निरीक्षक श्री संतोष तिवारी, प्रधान आरक्षक श्री दलेश्वर यादव, आरक्षक जितेंद्र गुप्ता, भूपेंद्र यादव, ओमप्रकाश पैकरा, व नीरोज कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    *मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि सभी थानों में स्थाई वारंट तामील के लिए विशेष टीम बनाई है, इसी कड़ी में कुनकुरी पुलिस के द्वारा एक स्थाई वारंटी को पकड़ा गया है, स्थाई वारंट के तामील हेतु अभियान जारी रहेगा।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्य आरोपी को पुलिस के द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए हस्ताक्षर
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..
    • उपचुनाव का बिगुल: 6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को खुलेगा मतपेटियों का राज; नंदीग्राम से नगांव तक सियासी परीक्षा……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?