Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* साले ने की अपने ही जीजा की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* साले ने की अपने ही जीजा की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *साले ने की अपने ही जीजा की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल*

    *मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम लोखंडी का*

    *मृतक रामसाय, अपनी पत्नी को लेने गया था ससुराल, साले ने अपनी बहन को जाने से किया मना*

    *विवाद के दौरान साले ने मारा, अपने जीजा के पेट में लात, घर आकर हो गई मृतक रामसाय की मृत्यु*

    *डॉक्टर ने पीएम रिपोर्ट में बताया, पेट की अंतड़ी फटने से हुई, मृतक की मृत्यु*

    *आरोपी सत्यम राम के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103 के तहत अपराध पंजीबद्ध*

    *नाम आरोपी:- सत्यम राम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम लोखंडी, थाना सिटी कोतवाली जशपुर*

    *नाम मृतक:-रामसाय राम, उम्र 48 वर्ष, निवासी निवासी ग्राम लोखंडी, थाना सिटी कोतवाली जशपुर*

    .

    —00—

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कुटका राम, उम्र 72 वर्ष, निवासी लोखंडी, ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, वह मृतक रामसाय राम का पिता है, दिनांक 16.08.25 को उसके बेटे मृतक रामसाय राम व उसकी बहु के मध्य किसी, बात में वादविवाद होने पर, उसकी बहु नाराज होकर, ग्राम लोखंडी के ही बस्ती बनडीपा, स्थित अपने मायके में चली गई थी, कि दिनांक 21.08.25 की रात्रि में वे सभी भोजन करके, आराम कर रहे थे, इसी दौरान उसका बेटा मृतक रामसाय राम, अपनी पत्नी को लेने जा रहा हूं, बोलकर अपनी पत्नी के मायके बनडीपा, लोखंडी गया व रात्रि करीबन 11.00 बजे घर वापस आकर बताया कि उसकी पत्नी के मायके में उसका साला , आरोपी सत्यम राम, के द्वारा अपनी बहन को तुम्हारे साथ नहीं भेजूंगा, कहते हुए, इसके साथ वाद विवाद करने लगा, व गुस्से में मृतक रामसाय राम के पेट में, जोरदार लात मारा है, जिससे उसके पेट में दर्द हो रहा है । फिर दिनांक 22.08.25 को शाम करीबन 4.00 बजे उसके बेटे की मृत्यु हो गई।

    रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा तत्काल मर्ग कायम कर कार्यवाही करते हुए ग्राम लोखंडी में घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा किया गया, व शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्डम कराया गया। डॉक्टर के द्वारा शॉर्ट पोस्टमार्डम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पेट में लगी, चोट के कारण, अंतड़ी फट जाने से, अत्यधिक रक्त स्राव होने के कारण मृत्यु होना बताने पर, पुलिस के द्वारा थाना सिटी कोतवाली जशपुर में हत्या के लिए आरोपी सत्यम राम उम्र 25 वर्ष के विरुद्ध, बी एन एस की धारा 103 , के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

    * मामले में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सत्यम राम को हिरासत में ले लिया गया।

    * मामले में आरोपी सत्यम राम उम्र 25 वर्ष निवासी लोखंडी, थाना सिटी कोतवाली जशपुर जिला जशपुर के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    *मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक आशीष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक जय सिंह मिर्रे, आरक्षक विनोद तिर्की व रामप्रताप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    *➡️मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में, हुई हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ERSS डायल-112 (Next Phase) सरगुजा के सफल संचालन हेतु दो दिवसीय MDT प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता………
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सड़क हादसों और शहर की हर छोटी-बड़ी सनसनीखेज खबर पर बनी है हमारी पैनी नजर। पत्थलगांव से ‘आज की सुर्खियां’ न्यूज़ पोर्टल के लिए, उप-संपादक वैभव शर्मा की यह विशेष रिपोर्ट।………

    July 14, 2026

    🚨 नौकर की ‘कॉकटेल’ साजिश! हाथ-पैर बांधने की रची झूठी कहानी, ड्राइवर मित्रों के साथ मिलकर उड़ाए ₹5 लाख और जेवर, अंबिकापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया ‘द एंड’!…….

    July 14, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़ः दिल्ली से आई वो बड़ी खबर, जिसने पूरे जशपुर जिले में मचा दिया तहलका! जशपुर के माटी-पुत्र सीएम साय का अपने गृह जिले को अब तक का सबसे बड़ा ‘रिटर्न गिफ्ट’! पूरी खबर हमारे उप-संपादक वैभव शर्मा की जुबानी, सिर्फ ‘आज की सुर्खियां’ पर… नीचे लिंक पर क्लिक करें और अभी पढ़ें!……..

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • सड़क हादसों और शहर की हर छोटी-बड़ी सनसनीखेज खबर पर बनी है हमारी पैनी नजर। पत्थलगांव से ‘आज की सुर्खियां’ न्यूज़ पोर्टल के लिए, उप-संपादक वैभव शर्मा की यह विशेष रिपोर्ट।………
    • 🚨 नौकर की ‘कॉकटेल’ साजिश! हाथ-पैर बांधने की रची झूठी कहानी, ड्राइवर मित्रों के साथ मिलकर उड़ाए ₹5 लाख और जेवर, अंबिकापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया ‘द एंड’!…….
    • ब्रेकिंग न्यूज़ः दिल्ली से आई वो बड़ी खबर, जिसने पूरे जशपुर जिले में मचा दिया तहलका! जशपुर के माटी-पुत्र सीएम साय का अपने गृह जिले को अब तक का सबसे बड़ा ‘रिटर्न गिफ्ट’! पूरी खबर हमारे उप-संपादक वैभव शर्मा की जुबानी, सिर्फ ‘आज की सुर्खियां’ पर… नीचे लिंक पर क्लिक करें और अभी पढ़ें!……..
    • सामाजिक एवं स्थानीय मुददो को लेकर पत्रकार हुये संगठित पत्रकारो की अहम बैठक विश्राम गृह मे हुयी आयोजित………. उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर
    • डिजिटल युग में पत्रकारिता की गरिमा पर उठते सवाल; अंबिकापुर के ‘कथित’ फेसबुक पत्रकार के पोस्ट्स पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी।………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?