Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता………
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता………

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 25, 2025No Comments5 Mins Read
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,

    *एक मिनी ट्रक से 17 नग गौ वंशों की तस्करी करते पकड़ा , तीन आरोपियों को, गिरफ्तार कर भेजा जेल*

    *मामला थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत*

    *आरोपियों के विरुद्ध थाना कांसाबेल में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध*

    *पुलिस ने तस्करों के कब्जे से सभी 17 नग गौ वंशों को बरामद करते हुए, मिनी ट्रक क्रमांक CG12BE3442 को भी किया जप्त*

    *नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. हरिप्रसाद राम उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम सीतामढ़ी, चांपा रोड, थाना सिटी कोतवाली कोरबा, (छ.ग)।

    2. बुधीयार सिदार, उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बेलटोली, थाना कांसाबेल जिला जशपुर (छ. ग)।

    3. कबीर सिदार, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम बगिया, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर (छ. ग)।

    —00—

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, पुलिस लगातार गौ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है, ऑपरेशन शंखनाद जारी होने के दिनांक से पुलिस ने अब तक जहां हजारों गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है, वहीं 141 गौ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस को थाना कांसाबेल क्षेत्र से एक मिनी ट्रक से 17 नग गौ वंशों को मुक्त कराते हुए, तीन आरोपी तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है।

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.08.25 को थाना कांसाबेल पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक टाटा LPT 710 मिनी ट्रक,क्रमांक CG12BE3442, जो कि नीले रंग की प्लास्टिक की त्रिपाल से ढका हुआ है, के अंदर भारी मात्रा में गौ वंशों को ठूंस ठूंस कर भरा गया है, व उसे पत्थलगांव रोड की तरफ से, कांसाबेल होते हुए , झारखंड की ओर ले जाया जा रहा है। जिस पर तत्काल थाना कांसाबेल पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल थाना कांसाबेल से पुलिस की टीम, मुखबिर की सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु रवाना की गई, इसी दौरान पुलिस की टीम को मिली कि उक्त संदेही, मिनी ट्रक क्रमांक CG12BE3442 थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत ग्राम हथगड़ा होते हुए झारखंड की ओर जा रहा है, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा उक्त संदेही मिनी ट्रक का पीछा करते हुए, ग्राम हथगड़ा में नाकाबंदी कर , घेराबंदी करते हुए संदेही मिनी ट्रक क्रमांक CG12BE3442 को रोका गया, पुलिस के द्वारा जब संदेही ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसमें में चालक सहित तीन संदिग्ध बैठे हुए थे, जिसमें से दो संदिग्ध, ट्रक से उतरकर भागने का प्रयास कर रहे थे, जिसे पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया, पुलिस के द्वारा जब मिनी ट्रक की ट्राली की तलाशी ली गई तो उसमें 17 नग गौ वंशों को ठूंस ठूंस कर भरा गया था जिसे की पुलिस के द्वारा सकुशल बरामद करते हुए, पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

    पुलिस की पूछताछ पर तीनों संदिग्धों ने अपना नाम क्रमशः 1. हरिप्रसाद राम उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम सीतामढ़ी, चांपा रोड, थाना सिटी कोतवाली कोरबा, (छ.ग)।

    2. बुधीयार सिदार, उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बेलटोली, थाना कांसाबेल जिला जशपुर (छ. ग)।

    3. कबीर सिदार, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम बगिया, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर (छ. ग) का रहने वाला बताया, तथा पुलिस के द्वारा उनसे गौ वंशों से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग किए जाने पर उनके द्वारा, बताया गया कि उक्त गौ वंश को ग्राम टाटीडांड निवासी एक घूरन नाम व्यक्ति के द्वारा लोड कराया गया था, , गौ वंशों को कहां से लाया गया था व कहां ले जाया जा रहा था, इसके संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

    संदिग्ध आरोपियों के द्वारा पुलिस को 20 नग गौ वंशों के खरीदी संबंधी एक बिल भी दिया गया था, पुलिस ने जब बिल में लिखे नाम पता पर संपर्क किया तो उनके द्वारा कोई मवेशी नहीं खरीदना बताया गया।

    जिस पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए तीनों तस्करों क्रमशः 1. हरिप्रसाद राम उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम सीतामढ़ी, चांपा रोड, थाना सिटी कोतवाली कोरबा, (छ.ग)।

    2. बुधीयार सिदार, उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बेलटोली, थाना कांसाबेल जिला जशपुर (छ. ग)।

    3. कबीर सिदार, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम बगिया, थानाकांसाबेल, जिला जशपुर (छ. ग)। के विरुद्ध थाना कांसाबेल में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। व तस्करी में प्रयुक्त एक टाटा LPT 710 मिनी ट्रक,क्रमांक CG12BE3442, को जप्त कर लिया गया है।

    मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कांसाबेल उप निरीक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक जस्टिन तिर्की, इग्नासीयूस लकड़ा, आरक्षक शिवचंद भगत, दीवान साय, सैनिक जोगेंदर यादव व पुरन खूंटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    *मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत कांसाबेल क्षेत्र में एक मिनी ट्रक से 17 गौ वंशों को मुक्त कराया गया है, व तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, गौ वंश तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* साले ने की अपने ही जीजा की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छात्रावास का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास कारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………

    October 22, 2026

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………
    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?