Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-*  थाना तुमला में मुन्नी बाई के विरूद्ध धारा 302 भा.दं.सं. का अपराध दर्ज।
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-*  थाना तुमला में मुन्नी बाई के विरूद्ध धारा 302 भा.दं.सं. का अपराध दर्ज।

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 24, 2024Updated:June 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    घरेलू विवाद एवं बार-बार चिढ़ाने से नाराज होकर बहु ने अपनी सास की हत्या कर दी,

    बहु ने लोहे का बसूला से वारकर घटना को अंजाम दिया,

     प्रकरण की अभियुक्त महिला मुन्नी बाई निवासी कोनपारा को तुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार,

     थाना तुमला में मुन्नी बाई के विरूद्ध धारा 302 भा.दं.सं. का अपराध दर्ज।

    …..00……

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी साहित कुमार उम्र 40 साल निवासी कोनपारा ने दिनांक 20.06.2024 को थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उक्त दिनांक के प्रातः 09 बजे यह अपनी जमीन का सीमांकन कराने के लिये ग्राम कुम्हारबहार गया हुआ था, कि करीब 11ः00 बजे उसके पुत्र ने उसे फोन कर बताया कि माॅं मुन्नी बाई ने दादी पुनो बाई उम्र 65 साल को लोहे का बसूला से वारकर हत्या कर दिया है एवं जंगल की ओर भाग गई है। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    महिला संबंधी गंभीर अपराध घटित होने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा एस.डी.ओ.पी. पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल को टीम गठित कर बारीकी से विवेचना कर आरोपिया की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये, उक्त निर्देश के परिपालन में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण की अभियुक्त मुन्नी बाई की पतासाजी कर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में मुन्नी बाई ने बताया कि उसकी सास आये दिन उसे चिढ़ाती थी एवं लड़ाई-झगड़ा करती थी इसी बात से नाराज होकर उक्त दिनांक को यह घर में रखे लोहे का बसूला से अपनी सास पुनो बाई के सिर, गर्दन में वारकर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त लोहे का बसूला को जप्त किया गया है। *मुन्नी बाई उम्र 35 साल निवासी कोनपारा थाना तुमला* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 21.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240624-WA0022.mp4

     

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी में एस.डी.ओ.पी. पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, प्र.आर. 13 जेम्स खलखो, आर. 667 देवसिंह एक्का, म.आर. 212 सरोजनी खलखो का सराहनीय योगदान रहा है।

    …..00……

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जर्नलिस्ट यूनियन के कार्य. प्रदेश अध्यक्ष व्यास पाठक ने मुख्यमंत्री से पत्रकार सुरक्षा कानून पर सुधार करने की मांग की !
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* महिलाओं के सशक्तिकरण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है – डॉ शीला शर्मा 
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……

    June 6, 2026

    अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….

    June 6, 2026

    जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..
    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?