Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* महिलाओं के सशक्तिकरण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है – डॉ शीला शर्मा 
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* महिलाओं के सशक्तिकरण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है – डॉ शीला शर्मा 

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    महिलाओं के सशक्तिकरण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है –डॉ शीला शर्मा 

    इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर वीमन एंपावरमेंट’ यानी ‘नारी सशक्तीकरण के लिए योग’ रखी गयी है. योग फिट और एक्टिव ही नहीं रखता, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है. इसका सकारात्मक प्रभाव आत्मविश्वास और सामाजिक जीवन पर भी पड़ता है.अच्छा स्वास्थ्य ही सशक्तीकरण और सफलता का आधार होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह थीम चुनी गयी है.योग शरीर को आकर्षक ही नहीं बनाता, अपितु हर स्तर पर काम करता है. योग मस्तिष्क, शरीर और आत्मा के मध्य तारतम्य को बेहतर बनाता है, जो स्वास्थ्य, सफलता और सशक्तीकरण का आधार है.योग केवल आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को ही बेहतर नहीं बनाता, बल्कि आपको स्वयं से कनेक्ट करता है. नियमित रूप से योगाभ्यास करना महिलाओं को खुद को और अपनी आंतरिक क्षमताओं को पहचानने में सहायता करता है. योग आत्मविश्वास पैदा करता है आत्मविश्वासी महिलाएं अपनी क्षमता, योग्यता और शक्तियों के प्रति अधिक जागरूक होती हैं. यही जागरूकता उनकी अपने जीवन पर पकड़ को मजबूत बनाती है और खुद के लिए निर्णय लेने का हौसला देती है.जो महिलाएं नियमित रूप से योग करती हैं, वे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से अधिक मजबूत होती हैं. यही मजबूती नारी सशक्तीकरण का आधार बनती है.योग तनाव को कम कर मस्तिष्क को शांत और शरीर को रिलैक्स करता है. जब एकबार आप आंतरिक शांति पा लेते हैं, तो जीवन की चुनौतियों का मुकाबला करना और खुश रहना आसान हो जाता है.

    जो महिलाएं जीवन के उतार-चढ़ाव का प्रबंधन ठीक तरह से करना सीख जाती हैं उनकी दूसरों पर निर्भरता कम हो जाती है.योग शारीरिक शक्ति बढ़ाता है और संतुलन व लचीलेपन में सुधार करता है. इससे आपको अपने शरीर की क्षमताओं और सीमाओं को पहचानने में भी सहायता मिलती है.जब आपका तन-मन सामंजस्य में काम करता है, तो जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है. योग का सबसे बड़ा फायदा तन-मन के संबंध को बेहतर बनाता है. नियमित रूप से योगाभ्यास करना आपको यह समझने में सहायता करता है कि आपके विचारों और भावनाओं का आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है. नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से शरीर के विभिन्न अंग व तंत्र बेहतर तरीके से काम करते हैं. इससे स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचने में सहायता मिलती है.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-*  थाना तुमला में मुन्नी बाई के विरूद्ध धारा 302 भा.दं.सं. का अपराध दर्ज।
    Next Article *सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* आप लोगों के साथ रहूंगी… सुख दुख में साथ खड़ी रहूंगी ~ विधायक साय ; विधायक कार्यालय का हुआ शुभारंभ
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?