Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, December 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू ने ली खाद्य एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू ने ली खाद्य एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू ने ली खाद्य एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक*

    *समय-सीमा में खाद्यान्न भंडारण, राशि जमा एवं बारदाना संग्रहण के दिए निर्देश*

    जशपुरनगर, 24 नवंबर 2025/ अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू ने आज खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी खाद्य निरीक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में खाद्यान्न भंडारण सुनिश्चित करने तथा संबंधित राशि का समय पर जमा कराने के निर्देश दिए। साथ ही धान उपार्जन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए पीडीएस दुकानों से बारदाना संग्रहण करने के भी निर्देश दिए।

    अपर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि संदिग्ध राशन कार्डों पर कड़ी और प्रभावी कार्यवाही की जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को ही योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने उज्ज्वला योजना के आवेदन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से प्राप्त कर उन्हें संबंधित गैस एजेंसियों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

    धान उपार्जन अवधि को देखते हुए उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को सभी उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण एवं निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाना अनिवार्य है। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री आशीष कुमार चतुर्वेदी, सहकारिता विभाग के अधिकारी, खाद्य निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कुनकुरी में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन – मुख्य अतिथि विधायक गोमती साय ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
    Next Article *डायरेक्टर वैभव शर्मा की विशेष खबर-* यह यात्रा गुरु तेग बहादुर के बलिदान, करुणा और धर्मनिष्ठा के मूल्यों का सम्मान करती है। इस आयोजन का उद्देश्य समुदाय को गुरु साहिब की शिक्षाओं से जोड़ना था।…………. 
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Board exam pattern changes : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न में बड़ा बदलाव

    December 6, 2025

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान जारी ,15 दिवस के भीतर 06 गुम बच्चियों को ढूंढ, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान*

    December 6, 2025

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Sx जेवियर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मनाया गया एनुअल फंक्शन………..

    November 30, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Board exam pattern changes : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न में बड़ा बदलाव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान जारी ,15 दिवस के भीतर 06 गुम बच्चियों को ढूंढ, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान*
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Sx जेवियर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मनाया गया एनुअल फंक्शन………..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* SIR से वंचित कार्यकर्ता एवं नागरिकों को जागरूक करने विधायक कार्यालय में रखी गई बैठक………….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* IDBI बैंक द्वारा स्ट्रेचर समाज के कल्याण के लिए दिया गया स्वास्थ्य विभाग ………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2025 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?