Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* दक्षिण विधानसभा सीट उपचुनाव : विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- कितने भी बड़े चेहरे मैदान में उतार लें, जीतेगी भाजपा
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* दक्षिण विधानसभा सीट उपचुनाव : विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- कितने भी बड़े चेहरे मैदान में उतार लें, जीतेगी भाजपा

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    दक्षिण विधानसभा सीट उपचुनाव : विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- कितने भी बड़े चेहरे मैदान में उतार लें, जीतेगी भाजपा

    Oplus_0

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है. इस सीट में चुनाव को लेकर सत्ता दल और विपक्ष बयान दे रहे हैं. साथ ही अपने-अपने जीत के दावे भी कर रहे हैं. वहीं दक्षिण विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तेज तैयारी पर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितने भी बड़े चेहरे मैदान में उतार लें, भाजपा का साधारण सा कार्यकर्ता जीतकर आएगा.

     

    पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई हैं. भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी हैं. पार्टी के कार्यकर्ता चौबीस घंटे आम जानता के टच में रहते हैं, कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की सक्रियता बनी रहती है. भाजपा जहां चुनाव लड़ती हैं, जिसको भी कमल छाप मिलेगा वो विजय प्राप्त करेगा. अभी हर बूथ पर घर-घर तिरंगा कार्यक्रम होने वाला है. 11 से 15 तक घर-घर तक जाकर जनता को जागरूक किया जाएगा. हमारे लिए महत्वपूर्ण ये हैं कि राज्य के लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिलना चाहिए. कांग्रेस कितने भी बड़े चेहरे मैदान में उतार ले भाजपा का साधारण सा कार्यकर्ता जीतकर आएगा

     

    कांग्रेस के कर्ज वाले बयान पर राजेश मूणत ने कहा कि राज्य चलाने की चिंता भाजपा पर है. हमने छत्तीसगढ़ बनाया, हम ही संवारेंगे. कांग्रेस ने कितना कर्जा लिया सबके सामने है? डबल इंजन की सरकार है, अभी-अभी सरकार बनी है. सरकार को सात महीने हुए हैं. कांग्रेस तड़पने लगी है, चिंता न करें।

     

    भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार के गौ नीति पर उठाए गए सवाल पर राजेश मूणत ने कहा कि भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का पन्ना पलट लें. गौठान की क्या हालत थी? प्रदेश के पंचायत को पार्टी के लिए चारागाह बना दिया था. आज भी सरपंच दुखी हैं कि पैसा कहां गया. करोड़ों-अरबों रुपये राजीव मितान क्लब के नाम पर खर्च करके चले गये. खेल का बढ़ावा तो नहीं हुआ लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने अपनी जेब जरूर भर ली. इसका जीता जागता उदाहरण मैंने विधानसभा में दिया है.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* CM विष्णुदेव साय ने की कृषि यंत्रों की पूजा, हरेली कार्यक्रम LIVE
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्रों का किया वितरण
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?