Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर में उद्यानिकी फसलों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण हेतु बनाई जाएगी योजना
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर में उद्यानिकी फसलों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण हेतु बनाई जाएगी योजना

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर में उद्यानिकी फसलों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण हेतु बनाई जाएगी योजना*

    *कृषकों की आय बढ़ाने कलेक्टर ने कृषि संबंधित विभागों से की समीक्षा*

    *जशपुर, 03 मार्च 2025/* जिला कार्यालय सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जिले के कृषकों की आय में वृद्धि हेतु कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध सभी विभागों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में उद्यानिकी के तहत स्ट्रॉबेरी, लिची, नाशपाती आदि की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए योजना निर्माण करने के निर्देश दिए। जिसके तहत इन फसलों के उत्पादन के साथ कृषकों को इनका प्रसंस्करण करने का भी प्रशिक्षण दिलाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने जिले में उगाई जाने वाली विभिन्न फसलों के उत्पादन को बढ़ाने एवं कृषकों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए सभी विभागों को कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यानिकी महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय आदि अनुसंधान संस्थानों से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त कर योजना निर्माण करते हुए कृषकों को भी इसके संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कृषकों को विभिन्न फसलों के उत्पादन और उनके उत्पादन के तरीकों के संबंध में जागरूक करने के लिए फसल प्रदर्शन हेतु स्थान चयन कर प्रदर्शन करवाने को कहा। इसके अतिरिक्त कृषकों को जागरूक करने एवं उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने एवं उत्कृष्ट कृषि नवाचारों के प्रति उन्हें रुचि जगाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।

    उन्होंने विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए पशुपालकों, मत्स्यपालकों आदि को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सहकारी समितियों का निर्माण करने तथा जिले में रेशम के धागाकरण के साथ साथ उसका वैल्यू एडिशन प्रारम्भ कर कृषकों को इसका प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, अपर मुख्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप राठिया सहित सभी कृषि सम्बद्ध विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए हस्ताक्षर
    Next Article *मनोज गुप्ता की विशेष खबर-* जिला पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही कर बेलडेगी जंगल (पत्थलगांव) में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?