Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका अभिव्यक्ति एप्प में 3858 रजिस्टर्ड यूजर्स के साथ जिला जशपुर पूरे राज्य में पुनः प्रथम स्थान पर है,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका अभिव्यक्ति एप्प में 3858 रजिस्टर्ड यूजर्स के साथ जिला जशपुर पूरे राज्य में पुनः प्रथम स्थान पर है,*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक  (C.G) तहलका

    * अभिव्यक्ति एप्प में 3858 रजिस्टर्ड यूजर्स के साथ जिला जशपुर पूरे राज्य में पुनः प्रथम स्थान पर है,*
    * ”अभिव्यक्ति“ एप्प का जिला जशपुर में लगातार किया जा रहा है प्रचार-प्रसार,*
    *छत्तीसगढ पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु निर्मित ”अभिव्यक्ति“ एप्प में प्राप्त कुल 43 शिकायतों में से 41 शिकायत का किया गया त्वरित निराकरण, शेष 02 शिकायतों पर जॉंच जारी है,*
    *अभिव्यक्ति एप महिला सुरक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण एप्प है,*
    * अभिव्यक्ति एप पर सीधे ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराकर निराकरण की स्थिति देखा जा सकता है,*
    * बिना थाना गये उक्त एप्प के माध्यम से शिकायतें दर्ज कराया जा सकता है,*

    —–000—–

    छत्तीसगढ राज्य की महिलाओं की सुरक्षा के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ”अभिव्यक्ति एप्प“ लॉंच किया गया है, इस एप्प के माध्यम से राज्य की महिलायें/बालिकाओं को तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी, इस एप्प के माध्यम से कहीं से शिकायत दर्ज करा सकेंगी, महिलाओं को थाना जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अभिव्यक्ति एप्प में वर्तमान में जिला जशपुर में 3858 यूजर्स रजिस्टर्ड के साथ पूरे राज्य में पुनः प्रथम स्थान पर है, जो लगातार सातवां बार है।
    जिला इकाई जशपुर में ”अभिव्यक्ति“ एप के माध्यम से अब तक कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुई है। उक्त प्राप्त शिकायतों में से 41 शिकायत की जॉंच उपरांत त्वरित निराकृत किया गया है, शेष 02 शिकायतों की जॉंच की जा रही है।
    अभिव्यक्ति एप्प के प्रचार-प्रसार हेतु विगत दिनों थाना सिटी कोतवाली जशपुर अंतर्गत लूथरन हायर सकेंडरी स्कूल इचकेला, सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर नगर, जिले के विभिन्न दर्शनीय स्थल में आये श्रद्धालुगण एवं शासकीय हाईस्कुल पत्थलगांव, शासकीय हाईस्कुल तुमला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुलडेगा, थाना पत्थलगांव के ग्राम सारसमार, थाना दुलदुला के ग्राम सुनकाडांड़, थाना कुनकुरी अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर उक्त एप का प्रचार-प्रसार किया, साथ ही अन्य महिला संबंधी अपराध के बारे में विस्तार से बताया गया।
    अभिव्यक्ति एप्प के संचालन हेतु यूजर को सर्वप्रथम अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर में जाकर अभिव्यक्ति एप्प को इंस्टाल करना होगा, उसके पश्चात् रजिस्ट्रेषन हेतु एप्प में साईन इन करते हुये अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओ.टी.पी. आयेगा उसे एप्प में डालना है और व्हेरीफाई ओ.टी.पी. बटन को दबाना है, जिससे रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी। उक्त एप्प के माध्यम से महिलायें एवं बालिकायें कहीं से भी ऑनलाईन शिकायत दर्ज करा सकती है एवं दर्ज शिकायत की वर्तमान स्थिति देख सकती हैं।
    *अपील- जिला पुलिस जशपुर अपील करती है कि सभी महिलाएं एवं बालिकायें अपने स्मार्टफोन में ”अभिव्यक्ति“ एप को डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन करायें।*
    ——–000——–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक(C.G) तहलका विश्वास अभियान के तहत स्कूलों में विश्वास की पाठशाला ,लगाकर छात्र-छात्राओं को किया जा रहा है जागरूक,*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका मोखा स्कूल में बच्चों के बीच जमकर मारपीट, एक घायल बालोद/ गुरुर। गुरुर ब्लाक के ग्राम मोखा हाई स्कूल एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। वजह है यहां के छात्रों के बीच मारपीट की घटना ।
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?