Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका शासकीय जमीन को स्वयं का जमीन बताकर एवम दिखाकर षडयंत्रपूर्वक, बेचने हेतु, धोखाधड़ी करने वाले आरोपीगण शैलेष कुमार भगत एवं रामनारायण ठाकुर को थाना पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका शासकीय जमीन को स्वयं का जमीन बताकर एवम दिखाकर षडयंत्रपूर्वक, बेचने हेतु, धोखाधड़ी करने वाले आरोपीगण शैलेष कुमार भगत एवं रामनारायण ठाकुर को थाना पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * शासकीय जमीन को स्वयं का जमीन बताकर एवम दिखाकर षडयंत्रपूर्वक, बेचने हेतु, धोखाधड़ी करने वाले आरोपीगण शैलेष कुमार भगत एवं रामनारायण ठाकुर को थाना पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    * थाना पत्थलगांव में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 202/2022 धारा 420, 120(बी) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।*

    –00–
    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र की रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने दिनांक 23.06.2022 को थाना पत्थलगांव में लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत की थी कि माह मार्च 2022 में रामनारायण ठाकुर ने शैलेष भगत एवं अन्य 01 व्यक्ति को इसके घर में लाकर बोला कि शैलेष भगत के पुत्र का रायपुर में तत्काल ऑपरेशन कराना है, इसके लिये रकम की आवश्यकता है। तब प्रार्थिया ने रामनारायण ठाकुर को बोली कि वह शैलेष भगत को नहीं जानती है, तब वे बोले कि फुलेता चौक में 40 डिसमिल जमीन है खरीद लेना कहकर जमीन दिखाने के पश्चात् सौदा तय होने पर इकरारनामा कर माह मार्च 2022 में प्रार्थिया ने शैलेष भगत को कुल 05 किष्तों में कुल रू. 5,30,000 /- (पॉंच लाख तीस हजार रू.) दी, इस संबंध में गवाहों की उपस्थिति में वह स्टांप पेपर में हस्ताक्षर कराई है। प्रार्थिया द्वारा उक्त जमीन को रजिस्ट्री कराने कहने पर वे टाल-मटोल करने लगे। प्रार्थिया ने जमीन के आसपास के लोगों एवं ग्राम सरपंच से जानकारी लेने पर उक्त जमीन को शासकीय जमीन होना बताने पर शैलेष भगत से दी गई रकम को वापस मांगने पर दिनांक 04.04.2022 को शैलेष भगत द्वारा रू. 5,10,000 /- (पॉंच लाख दस हजार रू.) का चेक दिया गया, उक्त चेक को पंजाब नेशनल बैंक में जाकर चेक कराने पर चेक किसी अन्य व्यक्ति के नाम होना पाया गया। आरोपियों द्वारा शासकीय जमीन को अपना बताकर प्रार्थिया से रूपये प्राप्त कर धोखाधड़ी करना पाये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 420, 120(बी) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    प्रकरण की विवेचना दौरान थाना पत्थलगांव द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर मुखबीर सूचना पर पता-तलाश कर आरोपीगण शैलेष भगत एवं रामनारायण ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त अपराध को अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटित करना स्वीकार किये। विवेचना क्रम में पुलिस द्वारा चेक, इकरारनामा एवं बैंक का रिटर्न फार्म को जप्त किया गया है। *आरोपीगण 1-शैलेष भगत उम्र 39 साल निवासी केराकछार पटेलपारा थाना पत्थलगांव एवं 2-रामनारायण ठाकुर उम्र 40 साल निवासी खारढोढ़ी स्कूलपारा थाना पत्थलगांव* को दिनांक 21.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण का अन्य 01 आरोपी फरार है, जिसकी लगातार पता-तलाश की जा रही है।
    प्रकरण की विवेचना एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मल्लिका तिवारी, स.उ.नि. एन.पी.साहू, स.उ.नि. जे.आर. मिर्रे, आर. 118 लव कुमार चौहान एवं आर. 748 भवानी लाल कहरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    –00–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका फटे बारदाना में हो रही चावल की सप्लाई, विक्रेताओं में आक्रोश, वेयरहाउस प्रबंधन की लापरवाही
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका शेखरपुर सचिव के स्थानांतरण के बावजूद सरपंच अपने निजी स्वार्थ सिद्ध करने लगा रहा अड़ंगा ,पंचों का सहारा लेकर अधिकारियों पर बना रहा दवाब।
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….
    • जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबीः दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर सजा, नए कानून (BNS) के तहत विशेष कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट……..
    • ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 47 मोबाइल बरामद उप संपादक वैभव शर्मा की कवरेज….
    • *उप संपादक वैभव शर्मा कीविशेषता खबर-* कलयुगी पिता को आजीवन कारावास: अपनी ही 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का दोषी करार……….
    • ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए सिविल सर्जन, ACB की बड़ी कार्रवाई………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?