Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विश्वास अभियान के तहत सावन सोमवार के अवसर पर धार्मिक स्थलों पर आये श्रद्धालुओं को पुलिस द्वारा किया गया जागरूक,* { विज्ञापन एवं समाचार के लिए संपर्क } 9303993528
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विश्वास अभियान के तहत सावन सोमवार के अवसर पर धार्मिक स्थलों पर आये श्रद्धालुओं को पुलिस द्वारा किया गया जागरूक,* { विज्ञापन एवं समाचार के लिए संपर्क } 9303993528

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *⏺️ विश्वास अभियान के तहत सावन सोमवार के अवसर पर धार्मिक स्थलों पर आये श्रद्धालुओं को पुलिस द्वारा किया गया जागरूक,*
    *⏺️ उक्त कार्यक्रम जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैलाश गुफा, किलकिला मंदिर, चरईडांड़ मंदिर, लोरोधाम मंदिर, बेलमहादेव जशपुर, कोतेबिरा मंदिर, सती घाट कोतबा एवं ग्रामों में आयोजित किया गया,*
    *⏺️ उपस्थित लोगों को मानव तस्करी से बचाव, नशे से हानि, यातायात नियमों, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के संबंध में जानकारी दी गई*,
    *⏺️ महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को गुडटच-बैडटच, अभिव्यक्ति एप्प, महिला विरुद्ध अपराध एवं कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई,*
    ———-00———
    ➡️”विश्वास अभियान“ के तहत सावन सोमवार के अवसर पर दिनांक 25.07.2022 को जिले के विभिन्न धार्मिक स्थल जैसे कैलाश गुफा, किलकिला मंदिर, चरईडांड़ मंदिर, लोरोधाम मंदिर, बेलमहादेव जशपुर, सतीघाट कोतबा एवं कोतेबिरा में दर्शन करने आये श्रद्धालुओं को पुलिस द्वारा यातायात नियमों, सड़क पर चलने के तरीके, ट्रैफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय सावधानियां, साइबर क्राइम, एटीएम से ठगी, अपने-अपने अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। साथ ही लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं, वाहन चलाते समय तीन सवारी बैठ कर वाहन न चलाएं, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनकर चलाएं, वाहन चलाते समय हमेशा समस्त दस्तावेज लेकर वाहन चलाने की समझाईस दिया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम कोरवाबहरी एवं थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में भी किया गया।
    ➡️ उक्त कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध के बारे जानकारी देकर फोन पे, गूगल पे, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, एनीडेस्क में होने वाली फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। सायबर टोल फ्री नंबर 1930 एवं सायबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताकर भविष्य में होने वाली फ्रॉड से बचने और बचाने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। आम लोगों को बिजली गाज एवं सांप कांटने से बचाव के तरीके भी बताये गये।
    ➡️उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके विरुद्ध होने वाले अपराध, अभिव्यक्ति एप्प के कार्य के संबंध में, गुडटच -बैडटच, मानव तस्करी ,घरेलू हिंसा, टोन्ही प्रताडना, फर्जी रिपोर्ट, नशा मुक्ति, घटना घटित होने पर सूचना देने एवं इस हेतु महत्वपूर्ण नंबर इत्यादि के संबंध में जागरूक कर चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 की उपयोगिता एवं इसके कार्यो के संबंध में बताया गया।
    ———-00———

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article* धर्मेंद्र शर्मा संपादक(C.G) तहलका कैलाश गुफा में आये श्रद्धालु की मोटर सायकल क्र. सी.जी. 15 डी.के. 7024 की चोरी करने वाले 17 वर्षीय अपचारी बालक को तत्काल संरक्षण में लेकर पूछताछ उपरांत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया,*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका मुंगेली ब्लाक अध्यक्ष के लिए सबसे आगे चल रहे अखिल टोंडर
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?