Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सफलता की कहानी* *आयुष्मान कार्ड योजना से 16534 हितग्राही हुए लाभांवित* *12 करोड़ 86 लाख रूपये के निःशुल्क ईलाज का मिला लाभ*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सफलता की कहानी* *आयुष्मान कार्ड योजना से 16534 हितग्राही हुए लाभांवित* *12 करोड़ 86 लाख रूपये के निःशुल्क ईलाज का मिला लाभ*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सफलता की कहानी*
    *आयुष्मान कार्ड योजना से 16534 हितग्राही हुए लाभांवित*
    *12 करोड़ 86 लाख रूपये के निःशुल्क ईलाज का मिला लाभ*
    *जशपुरनगर 29 जुलाई 2022/*कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में हितग्राहियो का प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। जिले में 01 अगस्त 2022 से आपके द्वार आयुष्मान अभियान का तृतीय चरण शुरू की जा रही है। इस दौरान 01 अगस्त से 15 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जिसके तहत सभी ग्राम पंचायत स्तर सहित स्कूल, थाना एवं अन्य सार्वजनिक स्थल पर भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जाएगा। शिविर स्थल पर हितग्राहियो को लाने हेतु मितानीन एवं ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सतत् रूप से सहयोग करते हुए कार्ड बनवाने का कार्य पूर्ण कर रहे है।
    मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के तृतीय चरण की शुरूआत के साथ ही हितग्राही स्वयं पंजीयन कर कार्ड बना सकते है। जिले में अब तक 63 प्रतिशत लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनातंर्गत जशपुर जिले के 43 शासकीय चिकित्सालय एवं 2 निजी चिकित्सालय पंजीकृत है। जनवरी 2022 से अब तक लगभग 16534 हितग्राही इस इस योजना से लगभग 12 करोड़ 86 लाख 22 हजार रूपये तक का निःशुल्क ईलाज प्राप्त किए है।
    विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में जिले के 8,63,060 राशन कार्ड धारी हितग्राहियों में से 5,46,007 लोगो के वर्तमान में आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। समाजिक आर्थिक एवं जातीय जनगणना एवं राशन कार्ड धारी समस्त परिवार, योजना का लाभ लेने हेतु पात्र परिवार की श्रेणी में शामिल है। सीएमएचओ ने योजना का लाभ लेने हेतु सभी जिलेवासियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के आग्रह किया है। साथ ही जिन व्यक्तियों का अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेन्टर या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से निःशुल्क अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।
    *स.क्र./1093/नूतन* *फोटो नंबर-01,02*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCX* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अब संकल्प शिक्षण संस्थान से कुल 4 छात्र बोर्ड परीक्षा की राज्य प्रावीण्य सूची में*
    Next Article * धर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9303993528 तहलका कांटेक्ट {एजेंसी} कलेक्टर ने नगरीय निकाय के शासकीय बालक बालिका छात्रावास और संकल्प शिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….
    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?