Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जशपुर जिले में पुलिस द्वारा ‘‘विश्वास अभियान‘‘ के तहत् अनवरत जारी है महिला जागरूकता कार्यक्रम ‘‘विश्वास की चौपाल”*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जशपुर जिले में पुलिस द्वारा ‘‘विश्वास अभियान‘‘ के तहत् अनवरत जारी है महिला जागरूकता कार्यक्रम ‘‘विश्वास की चौपाल”*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    ¯

     

    * जशपुर जिले में पुलिस द्वारा ‘‘विश्वास अभियान‘‘ के तहत् अनवरत जारी है महिला जागरूकता कार्यक्रम ‘‘विश्वास की चौपाल”*
    * थाना/चौकी के विभिन्न ग्रामों में लगाई जा रही है विश्वास की चौपाल,*
    * महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, मानव तस्करी, घरेेलू हिंसा, टोन्ही प्रताणना, अभिव्यक्ति एप्प, सायबर अपराध एवं यातायात नियमों तथा महत्वपूर्ण नम्बरों के संबंध में किया जा रहा जागरूक,*
    * साप्ताहिक बाजार, ग्रामों के सामुदायिक भवन, सार्वजानिक कार्यक्रम स्थल एवं पंचायतों में पहुंचकर महिलाओं को किया जा रहा है जागरूक,*
    –00–
    जिला पुलिस जशपुर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु विश्वास अभियान के तहत *”विश्वास की चौपाल”* विभिन्न ग्रामों में लगातार लगाया जा रहा है। विश्वास की चौपाल में क्षेत्र के ग्रामों में कैम्प कर महिला एवं बालिकाओं के पहुंचयुक्त सुविधाजनक स्थानों हाट-बाजार, सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी क्षेत्रों में लगाया जा रहा है। इसी तारतम्य में विगत दिनों सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम लोखंडी, बरटोली, थाना कांसाबेल क्षेत्र के शांतिनगर, थाना दुलदुला के साप्ताहिक बाजार, सोनकाडाड़, पतराटोली, थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम किलकिला, थाना बागबहार के ग्राम चिकनीपानी, थाना फरसाबहार के पण्डरीपानी, फरसाबहार, थाना तुमला के ग्राम अंकिरा, चौकी कोतबा के ढोढ़ीबहार, चौकी सोनक्यारी के ग्राम मांझाटोली, थाना सन्ना के साप्ताहिक बाजार, चौकी करडेगा ग्राम बकुना गोड़अंबा एवं मकरीबंधा, चौकी कोतबा के ग्राम फरसाटोली, थाना कुनकुरी के ग्राम जोकारी, थाना नारायणपुर के ग्राम बच्छरांव, थाना कुनकुरी के सलियाटोली में विश्वास की चौपाल/चलित थाना लगाया गया है।
    विष्वास की चौपाल में महिला एवं बालिकाओं को मानव तस्करी ,घरेलू हिंसा, टोन्ही प्रताडना, फर्जी रिपोर्ट, सांप काटने से बचाव, नशा मुक्ति, पॉक्सो एक्ट, घटना घटित होने पर सूचना देने एवं इस हेतु महत्वपूर्ण नंबर इत्यादि के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 की उपयोगिता एवं इसके कार्यो के संबंध में बताया जा रहा है। सखी सेंटर एवं बाल संरक्षण गृह तथा विभिन्न आश्रय स्थलों, बाल सुरक्षा संबंधी सुविधाओं के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। सायबर टोल फ्री नंबर 1930 एवं सायबर फ्रॉड से बचाव एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
    विश्वास की चौपाल में महिला सुरक्षा हेतु निर्मित अभिव्यक्ति एप्स के संबंध में जानकारी दिया जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कराया जा रहा हैै, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं में जागरूकता आई है।
    –00–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आप ढाई घण्टे लेट आएंगे तो मरीज का इलाज कैसे होगा?*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सोनिया गांधी से ED पूछताछ के दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए संसदीय सचिव यू.डी. मिंज*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन
    • राष्ट्रमंडल खेलों में छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल, सरगुजा पुलिस की ASI ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक………..
    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?