Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, August 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    Uncategorized

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    जशपुर, 30 जुलाई। जशपुर जिले के बहुचर्चित संतोष भगत हत्याकांड में अदालत ने कड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आरोपी पत्नी मंगरीता भगत (45 वर्ष) को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि पति की नृशंस हत्या कर शव को सूटकेस में छिपाने जैसा अपराध समाज और पारिवारिक मूल्यों पर गंभीर प्रहार है तथा ऐसे अपराधों में किसी प्रकार की नरमी स्वीकार नहीं की जा सकती।

    पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2025 की रात ग्राम भिंजपुर में घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने रसोई में रखे सील-पत्थर से पति संतोष भगत के सिर पर कई प्राणघातक वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने खून के निशान मिटाए और शव को एक बड़े ट्रॉली सूटकेस में ठूंसकर छिपा दिया ताकि अपराध के साक्ष्य नष्ट किए जा सकें। दो दिन बाद परिजनों ने घर का ताला खोलकर सूटकेस के भीतर शव देखा, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

    थाना दुलदुला पुलिस के निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने वैज्ञानिक एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर विवेचना की। एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम, जब्त सामग्री और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों ने आरोपी के खिलाफ आरोपों को मजबूत किया। न्यायालय में अपर लोक अभियोजक श्रीमती पुष्पा सिंह की प्रभावी पैरवी के बाद द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री बलराम कुमार देवांगन ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास का फैसला सुनाया।

    न्यायालय का सख्त संदेश
    अपने फैसले में अदालत ने कहा कि पति की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपाने का प्रयास केवल हत्या नहीं, बल्कि मानवता और पारिवारिक विश्वास के साथ किया गया एक जघन्य अपराध है। ऐसे मामलों में कठोर दंड ही न्याय और समाज के हित में है।

    विशेष रिपोर्ट: वैभव शर्मा
    उप संपादक, आज की सुर्खियां

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleमहज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    Next Article पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट

    August 7, 2026

    जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    August 7, 2026

    जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………
    • किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?