Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा महा संपादक (C.G) तहलका घर बंटवारा की बात को लेकर शराब के नशे में लोहे का टंगिया पासा से बड़े भाई को मारकर हत्या करने वाले आरोपी ललित राम को तुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा महा संपादक (C.G) तहलका घर बंटवारा की बात को लेकर शराब के नशे में लोहे का टंगिया पासा से बड़े भाई को मारकर हत्या करने वाले आरोपी ललित राम को तुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *⏺️ घर बंटवारा की बात को लेकर शराब के नशे में लोहे का टंगिया पासा से बड़े भाई को मारकर हत्या करने वाले आरोपी ललित राम को तुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    *⏺️ मृतक गजेन्द्र राम उम्र 29 साल की मृत्यू मारने से आई चोट के कारण ईलाज के दौरान हो गई,*
    *⏺️ थाना तुमला में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 53/2022 धारा 302 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।*

    –00–
    ➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि तुमला क्षेत्र की 24 वर्षीय महिला ने दिनांक 26.07.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23.07.2022 के दोपहर में इसका पति गजेन्द्र राम घर में खाना खाकर आराम कर रहा था, यह घर के बाहर कुछ कार्य कर रही थी, उसी दौरान इसका देवर ललित राम शराब के नशे में अपने हाथ में टंगिया लेकर प्रार्थिया के घर के अंदर जाकर गजेन्द्र राम के सो रहे स्थान पर गया, कुछ देर बाद गजेन्द्र राम द्वारा जोर से चिल्लाते हुये आवाज देने पर प्रार्थिया दौड़ते हुये अपने पति के पास गई तो देखी कि इसके पति के सिर, छाती में ललित राम टंगिया पासा से वार कर रहा था। प्रार्थिया के द्वारा बीच-बचाव करने पर ललित राम अपने पास रखे टंगिया को लेकर वहां से चला गया। ललित राम के चले जाने के बाद प्रार्थिया अपने पति से मारने का कारण पूछी तो बताया कि ललित राम अचानक उसके पास आया और घर बंटवारा की बात को लेकर टंगिया पासा से मारने लगा। इसके पूर्व भी घर बंटवारा की बात को लेकर दोनों भाईयों के मध्य में झगड़ा-विवाद हुआ था। प्रार्थिया द्वारा साधन नहीं होने से अपने पति का ईलाज के लिये अस्पताल लेकर नहीं गई, घर में ही रहकर ईलाज करा रही थी। दिनांक 26.07.2022 को गजेन्द्र राम को मारपीट में आई चोंट से दर्द ज्यादा बढ़ गया जिसे ईलाज हेतु अस्पताल लेकर गये, ईलाज के दौरान गजेन्द्र राम की मृत्यू हो गई। पी.एम. रिपोर्ट पर डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यू हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख किया गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना तुमला में आरोपी ललित राम के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    ➡️प्रकरण की विवेचना दौरान थाना तुमला द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर दबिश देकर घेराबंदी कर प्रकरण के आरोपी ललित राम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का टंगिया को जप्त किया गया है। *आरोपी ललित राम उम्र 28 साल निवासी सरकरा थाना तुमला* को दिनांक 27.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
    ➡️प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उ.नि. चंद्र कुमार सिंगार, स.उ.नि. जीवनाथ गिरी, प्र.आर. 13 जेम्स खलखो, आर. 751 बेनेदिक तिग्गा, आर. 667 देवसिंह एक्का, आर. 478 सुजीत खाखा का सराहनीय योगदान रहा।
    –00–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका हरेली तिहार को जन-जन के बीच लोकप्रिय बनाने, #MorHareli प्रोफ़ाइल फोटो फ्रेम जारी*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा महा संपादक (C.G) तहलका लोहे का तलवार को हाथ में रखकर सार्वजानिक स्थान पर लहराने वाले आरोपी रमेश पांडे को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….
    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?