धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका वर्ष 2013 में थाना खमतराई में दर्ज टेरर फण्डिग के प्रकरण में फरार अंतर्राज्यीय आरोपी श्रवण कुमार मंडल को झारखण्ड़ से गिरफ्तार किया गया है आरोपी श्रवण पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन सिमी इंडियन मुजाहीद्दीन के खालिद नामक व्यक्ति से जुड़ा था जो खालिद द्वारा उसके बैंक खाता में भेजे गए लाखों रूपयों में से अपना कमीशन प्राप्त कर शेष रकम खालिद के बतायेनुसार इस आतंकवादी संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों के बैंक खातों में जमा करता थाप्रकरण में पूर्व में 05 आरोपी, धीरज साव, जुबैर हुसैन, आयशा बानो, पप्पू मण्डल एवं राजू खान को गिरफ्तार किया जा चुका है।
