Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जशपुरनगर – संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने कुंजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन स्कूली छात्रा के हाथों कराया।मुख्य अतिथि श्री मिंज की इस पहल से छात्रा किरण नायक खुशी से रो पड़ी।
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जशपुरनगर – संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने कुंजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन स्कूली छात्रा के हाथों कराया।मुख्य अतिथि श्री मिंज की इस पहल से छात्रा किरण नायक खुशी से रो पड़ी।

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    जशपुरनगर – संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने कुंजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन स्कूली छात्रा के हाथों कराया।मुख्य अतिथि श्री मिंज की इस पहल से छात्रा किरण नायक खुशी से रो पड़ी।

     

    बतौर मुख्य अतिथि श्री मिंज ने कुंजारा ग्राम समेत उपस्थित ग्रामीणों ,मितानिनों, स्कूली छात्र-छात्राओं को  नए अस्पताल खोले जाने की बधाई दी। उन्होंने बताया कि कई सारी बीमारियां शुरू में इलाज मिले तो ठीक हो जाती हैं।बीपी बढ़ जाती है तो लकवा हो जाता है।वैसे ही छोटी सी कट लग जाती है और वह बढ़कर सेप्टिक गैंगरीन बन जाता है।उन्होंने आगे कहा कि सांप काट ले या गाज गिर जाता है तो लोग झाड़ फूँक न करें तुरन्त मरीज को अस्पताल ले जाएं। उन्होंने इस मौके पर कई स्वास्थ्य योजनाओं और भी प्रकाश डाला।

     

    स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी बीएमओ डॉ. किरण कुजूर ने बताया कि पुराने स्कूल के भवन का 8 लाख 50 हजार की लागत से जीर्णोद्धार किया गया है। विधायक यूडी मिंज के दिशा निर्देश पर उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया गया है। कुनकुरी विधानसभा के अंतिम छोर पर इस पहल का लाभ आसपास के 30 गांवों को मिलना शुरू हो गया। यहां संस्थागत प्रसव, बीपी-शुगर समेत कई प्रकार के लैब टेस्ट की सुविधा शुरू की गई है।

    उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि से अस्पताल की बाउंड्रीवाल,गेट और एक एम्बुलेंस की मांग रखी। जिसे स्वीकार करते हुए कहा कि घोषणा तो कर रहा हूँ लेकिन समय लगेगा तो अन्यथा मत लीजिएगा। फिलहाल एम्बुलेंस 10 किलोमीटर की दूरी पर कुनकुरी में 24 घण्टे उपलब्ध है। उन्होंने कुनकुरी – लवाकेरा सड़क पर उड़ रहे धूल को लेकर बताया कि डामरीकरण का काम शुरू हो चुका है।

     

    उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य देश्वर राम,खारिझारिया सरपंच सरिता एक्का, कुंजारा सरपँच सनमनी पैंकरा,बीडीसी ममता बारीक,पूर्व बीडीसी विष्णु गुप्ता, उपसरपंच नंदकुमार चौहान, कुजधज यादव,सतीश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक,महिलाएं उपस्थित थे।

    किरण नायक कक्षा 11 वीं कला संकाय की छात्रा है।कुंजारा निवासी इस छात्रा ने कहा कि विधायक यूडी मिंज ने मेरे हाथों अस्पताल का उद्घाटन कराकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया है। यह मेरे जीवन का यादगार क्षण है और विधायक को धन्यवाद देती हूँ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कलेक्टर ने पुरातत्व संग्रहालय का किया निरीक्षण
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका किसान इलियस केरकेट्टा पहली बार धान बेचने से खुश हैं
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?