Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिले के जनजातीय बच्चों को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा की जा रही सार्थक प्रयास
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिले के जनजातीय बच्चों को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा की जा रही सार्थक प्रयास

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 13, 2022No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    समाचार
    जिले के जनजातीय बच्चों को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा की जा रही सार्थक प्रयास
    विधायक श्री भगत की ने लाईवलीहुड कॉलेज में
    10 दिवसीय बेसिक कोर्स इन स्क्रीन एक्टिंग प्रशिक्षण का किया शुभारंभ
    ज्ञानी व्यक्ति के पास कुछ देर बैठकर ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है- विनय भगत
    प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागी बच्चे अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने का करें सतत प्रयास- कलेक्टर

    जिले के 24 जनजातीय बच्चे सीखेंगे स्क्रीन एक्टिंग
    जशपुरनगर 12 दिसम्बर 2022/जिला प्रशासन की पहल पर जनजातीय बच्चों को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए बेसिक कोर्स इन स्क्रीन एक्टिंग का प्रशिक्षण आयोजित कराया जा रहा है। विधायक जशपुर श्री विनय भगत की उपस्थिति में आज लाईवलीहुड कॉलेज में 10 दिवसीय बेसिक कोर्स इन स्क्रीन एक्टिंग प्रशिक्षण के उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, एफ.टी.आई.आई. पुणे से आये एक्टर, एक्टिंग कोच तथा फिल्म निर्देशक संजय मोरे, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव, लाईवलीहुड महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अमरनाथ धमगया, सूरज चौरसिया अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी सहित सभी प्रतिभागी उपस्थित थे।
    कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान पुणे के पूर्व सहायक प्राध्यापक डायरेक्टर, एक्टर श्री संजय मोरे ने प्रशिक्षण की गतिविधियों का विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी। जिले के 24 जनजातीय बच्चों को स्क्रीन एक्टिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
    समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जशपुर श्री भगत ने जिला प्रशासन की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में काफी प्रतिभाएं हैं। पर उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए उचित मंच नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की गोद में बसे जशपुर को सजाने संवारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी ज्ञानी व्यक्ति के पास कुछ देर बैठ कर ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। जिले के लोगों के लिए बेसिक कोर्स इन स्क्रीन एक्टिंग का प्रशिक्षण आयोजित कराया जाना निश्चित ही लाभकारी साबित होगा। श्री भगत ने कहा कि लोगों को अपनी सोंच बदलने की आवश्यकता है, कि वे भी इस कार्य को कर सकते हैं। बच्चों में किसी भी कार्य को करने का जज्बा होना चाहिए, जिले के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, सिर्फ उन्हें तरासने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एफ.टी.आई.आई. पुणे से आये एक्टर, एक्टिंग कोच तथा फिल्म निर्देशक संजय मोरे एक शिल्पकार के रूप में आये हैं। इनके ज्ञान एवं प्रतिभा का बच्चे पूरा लाभ लें। साथ ही इस अवसर को अपने कैरियर के रूप में बदलें।
    कलेक्टर डॉ. मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण में सम्मिलित प्रतिभागी अपनी सोंच को इस प्रशिक्षण तक सीमित न रखें। प्रशिक्षण उपरांत इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का सतत प्रयास करें। जिला प्रशासन हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को यह सोचना चाहिए कि वे इस प्रशिक्षण के बाद फिल्म एक्टिंग के किसी संस्थान में प्रवेश लेकर इस क्षेत्र में अपना स्थान बनाएंगे। डॉ मित्तल ने कहा कि किसी भी चीज को हासिल करने में हमें संघर्ष करना पड़ता है, पर इस संघर्ष का महत्व होता है, जो हमें सफलता दिलाता है। यह संघर्ष हमारे जीवन की दशा एवं दिशा को बदलता है।
    सीईओ जिला पंचायत श्री यादव ने कहा कि हम किसी भी चीज का प्रतिदिन अभ्यास करते हैं तो हम उस कार्य को अच्छी तरह सीख सकते हैं। किसी भी प्रशिक्षण के पहले दिन चुनौती महसूस होती है, पर अंतिम दिन वह बिल्कुल सहज लगने लगता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें प्रशिक्षण का बेहतर लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
    स.क्र/1898/सुरजीत फोटो क्रमांक – 08 से 11

    *कलेक्टर ने चन्द घंटों के अन्दर आवेदन करने के साथ ही दो छात्राओं को EWS का प्रमाण पत्र उनके हाथों में सौंप*

    *सामान्य वर्ग के अन्तर्गत आते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर है उनको इस योजना का लाभ मिलता है*

    कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज जशपुर नगरीय निकाय के दो छात्राओं को EWS का प्रमाण पत्र आवेदन करने के चन्द घंटों में उनके हाथों में सौंप दिया जशपुर नगरीय निकाय सुजऻस्वता पाठक और कु देवऻस्मता पाठक को तत्काल आवदेन करने के साथ दिया गया प्रमाण पत्र उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग के दिशानिर्देश के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सामान्य छात्र छात्राओं को शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए EWS प्रमाण पत्र दिया जाता है जिसके तहत उन्हें 4% छुट का लाभ मिलता है यह योजना उन लोगों के लिए जो सामान्य वर्ग के अन्तर्गत आते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर है उनको इस योजना का लाभ दिया जाता है

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका रेगले में नया धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों में खुशी की लहर
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *💢बस्तर सांसद दीपक बैज का प्रयास लाया रंग..फिर मिली बस्तर को एक बड़ी सौगात*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?