Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-*.आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुये “अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक” का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जशपुर में किया गया,
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-*.आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुये “अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक” का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जशपुर में किया गया,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुये “अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक” का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जशपुर में किया गया,*

    *उक्त बैठक में पड़ोसी राज्य के जिले सिमडेगा, गुमला, सुंदरगढ़ के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहे,* 

    *उक्त बैठक में आयुक्त सरगुजा संभाग, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा तथा डीआईजी रायगढ़ ऑनलाईन सम्मिलित हुये,*

    *मीटिंग में कानून व्यवस्था की समीक्षा, मादक पदार्थ गांजा तस्करी, खनिज पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं विभिन्न घटित अपराधों में आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित निराकरण किये जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई,*

    *सभी अधिकारियों द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव कराने में अपनी सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जायेगा।* 

    —–00——

    आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुये चुनाव से पूर्व की तैयारी के संबंध में सीमावर्ती राज्यों के प्रषासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की ”अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक“ का आयोजन आज दिनांक 23.08.2023 को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जशपुर में किया गया। सभी अधिकारीगणों द्वारा एक दूसरे से परिचय प्राप्त करने के पश्चात् जिले के भौगोलिक स्थिति के बारे में सभी अधिकारियों को जानकारी दिया गया। तत्पष्चात् सीमावर्ती जिलों/राज्यों के कौन से अनुविभाग/थाना की सीमा छत्तीसगढ़ राज्य के जिलों की सीमा से लगती है, उस पर विस्तार से चर्चा किया गया। सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के मोबाईल नंबर का आदान-प्रदान कर व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर महत्वपूर्ण सूचनाओं को एक-दूसरे से साझा करने की चर्चा की गई। जिले के बार्डर से संबंधित सभी जिले नाकाबंदी कर एक-दूसरे का सहयोग करेंगें। गुण्डा, बदमाश एवं फरार अपराधियों, वारंटियों की धरपकड़ के संबंध में मिलकर कार्यवाही करेंगें। अवैध शराब, मादक पदार्थ की तस्करी रोकने हेतु संयुक्त मैकेनिज्म स्थापित किया जायेगा, जिससे कि तस्करी में लगाम लगाया जा सके। फिक्सड पिकेट, मोबाईल चेकिंग के संबंध जानकारी साझा करने एवं बेहतर संचार व्यवस्था के लिये कॉमन वायरलेस फ्रिक्वेंसी निर्धारण की चर्चा की गई। संवेदनशील हॉटस्पाट का चिन्हांकन कर आवश्यक कार्यवाही किया जायेगा। मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम मिलेगा। साथ ही अन्य विभिन्न विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा जिले के संबंध में पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित कर विस्तृत चर्चा की गई, तत्पश्चात उपस्थित दीगर जिला के पुलिस अधिकारियों को उन्होंने मोमेंटो भी भेंट किया।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230824-WA0034.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230824-WA0035.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230824-WA0036.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230824-WA0037.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230824-WA0038.mp4

     

    उक्त बैठक में आयुक्त सरगुजा संभाग श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी(भा.प्र.से.), पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर डॉ. आनंद छाबड़ा(भा.पु.से.), पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा श्री अंकित गर्ग(भा.पु.से.), डीआईजी रायगढ़ श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.)ऑनलाईन सम्मिलित हुये थे। साथ ही जिला कलेक्टर जशपुर श्री रवि मित्तल (भा.प्र.से.), उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक गुमला डॉ. ऐहतेशाम वकारिब (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक सिमडेगा श्री सौरभ(भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक सुन्दरगढ़ श्री प्रत्युश दिवाकर(भा.पु.से.), सी.आर.पी.एफ. कमांडेंट श्री संजय त्रिपाठी, एस.डी.एम. गुमला श्री रवि जैन, अपर कलेक्टर जशपुर श्री आई.एल.ठाकुर, अतिरिक्त कलेक्टर श्री रविन्द्रनाथ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप, एस.डी.एम. जशपुर श्री कुशवाहा, जशपुर जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारीणग एवं बार्डर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारीगण रायडीह, गुमला, सिमडेगा, जशपुर, चौकी लोदाम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से आईजी भी रहे मौजूद
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* राज्य स्तरीय उडन दस्ता दल ने कांसाबेल, कुनकुरी, दुलदुला, जशपुर एवं मनोरा के विभिन्न कृषि केन्द्रों का किया निरीक्षण
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जशपुर पुलिस का ऐतिहासिक कमालः एक ही दिन में 766 गांवों में जन चौपाल लगाकर बनाया ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’…………….
    • भीषण गर्मी में मसीहा बने पत्थलगांव के ये दिग्गज ! ‘आज की सुर्खियां’ पर देखें ग्राउंड रिपोर्ट………..
    • “कुर्सी की हवस में ठोंकी गई थी लोकतंत्र की छाती पर कील!” गोमती साय का कांग्रेस पर अब तक का सबसे खौफनाक वार!………….
    • “लाखों की लाइटें सिर्फ ‘शो-पीस’! बीटीआई चौक पर बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन; देखें वैभव शर्मा की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।”………….
    • Die Nachteile von Wettanbieter: Ein Leitfaden zu Sportwetten ohne OASIS

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?