Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सरायपाली के द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सरायपाली के द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *समाचार*

    *क्षेत्र के किसानों और आमनागरिको को सहकारी बैंक के नवीन शाखा का मिलेगा बहुत लाभ:डॉ चरण दास महंत*

    *विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने सारागांव में किया सहकारी बैंक के नवीन शाखा का शुभारंभ*

    जांजगीर- चांपा 22 जुलाई 2022/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैक मर्यादित बिलासपुर की नवीन शाखा का सारागांव में शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात लगातार मिल रही है। प्रदेश में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और अस्मिता के लिए कार्य किया जा रहा है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की दिशा में कार्य करने के साथ नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी जैसी योजनाओं को लागू कर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। फसल की खरीदी कर आर्थिक रूप से किसानों को मजबूत बनाया जा रहा है। किसानों के हित में लगातार काम किया जा रहा है। आज सारागांव में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा का शुभारंभ होना एक बड़ी सौगात है और यह इस क्षेत्र के किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक होने के साथ तथा सहूलियतों से भी जुड़ा है। अब उन्हें दूर के बैंकों तक सफर नहीं करना पड़ेगा।
    कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने आगे कहा कि उनके पिताजी स्वर्गीय श्री बिसाहूदास मंहत जी की कल 23 जुलाई को पुण्य तिथि है। आज पूर्व संध्या पर सारागांव में सहकारी बैंक की 20 वीं शाखा का उद्घाटन हो रहा है। यह एक संयोग है कि उनके नाम और शाखा की संख्या की शुरुआत एक जैसे शब्द से ही होती है। उन्होंने किसानों के लिए भवन और बैंक के व्यवस्थित संचालन के लिए 50 लाख की राशि देने की भी घोषणा की। डॉ महंत ने सारागांव क्षेत्र में बहुमूल्य खनिजों का भंडारण होने की बात कहते हुए कहा कि सारागांव उन्नति के शिखर पर है। जो पिताजी ने किया है वह आज भी याद है। उनके योगदान से विकास के साथ हसदेव से किसानों को पानी भी मिल रहा है। इस पानी के फसल से किसान खुशहाल है। यहाँ सड़क,तहसील भी बन गया है। आज बैंक का नवीन शाखा खुला है। यह सब लोगों के लिए लाभदायक होगा।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य सरकारी बैंक, श्री बैजनाथ चंन्द्राकर ने कहा कि सहकारी बैंक का शाखा खुलना बड़ी उपलब्धि है। स्वर्गीय श्री बिसाहूदास मंहत ने हमेशा छत्तीसगढ़वासियों को आगे बढ़ाने का काम किया है। उनके आशीर्वाद का ही परिणाम है कि आज क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है। आज डॉ महंत जी के इच्छानुसार ही सहकारी बैंक की शाखा सारागांव के लोगों को मिला है। उन्होंने बैंक भवन के लिए 25 लाख की राशि देने की बात कही। कार्यक्रम में सहकारी केन्द्रीय बैक मर्यादित बिलासपुर के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक ने बैंक की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने इस बैंक में अन्य बैंकों की तरह सुविधा देने तथा कोर बैंकिंग की सेवा देने की बात भी कही।
    कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्री मोतीलाल देवांगन, श्री अर्जुन तिवारी, श्री राघवेंद्र सिंह,श्री रविशंकर पांडेय, सीईओ श्रीकांत चंद्राकर आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नवीन खाताधारकों को पासबुक मुख्य अतिथि के हाथों प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चन्द्रा, उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती आशा बालेश्वर साहू जनपद अध्यक्ष, श्री रामकिशन सूर्यवंशी नगर पंचायत अध्यक्ष, श्री गुलजार सिंह, श्री रवि पांडे,श्री दिनेश शर्मा,श्री देवेश सिंह, श्रीमती पुष्पा पाटले, श्री शेषराज हरवंश, श्री तिलेश्वर राठौर आदि उपस्थित थे।
    स/कमलज्योति

    स/क्र

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विश्वास अभियान के तहत स्कूलों में चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता पखवाड़ा,* *
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका क्षेत्र के किसानों और आमनागरिको को सहकारी बैंक के नवीन शाखा का मिलेगा बहुत लाभ:डॉ चरण दास महंत*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?