Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, May 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* किसकी “गारंटी” और किसके “सुशासन” में गुनहगारों को संरक्षण’, भूपेश बोले- जवाब तो देना होगा, सत्ता के किस करीबी को बचाने का प्रयास?
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* किसकी “गारंटी” और किसके “सुशासन” में गुनहगारों को संरक्षण’, भूपेश बोले- जवाब तो देना होगा, सत्ता के किस करीबी को बचाने का प्रयास?

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    किसकी “गारंटी” और किसके “सुशासन” में गुनहगारों को संरक्षण’, भूपेश बोले- जवाब तो देना होगा, सत्ता के किस करीबी को बचाने का प्रयास?

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा जिले के स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड में हुए विस्फोट पर मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन पर सवाल उठाया है। भूपेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा- ‘बेमेतरा ब्लास्ट: किसकी “गारंटी” और किसके “सुशासन” में गुनेहगारों को संरक्षण दिया जा रहा है? सत्ता के किस करीबी को बचाने का प्रयास है?’ भूपेश बघेल ने पांच सवाल पूछते हुए @ChhattisgarhCMO से जवाब मांगा है।

    भूपेश ने लिखा- ‘इस दिल दहलाने वाली घटना में मृतकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए हैं। शरीर के अंगों को पॉलीथिन में जमा करके DNA जाँच के लिए भेजा गया है। लेकिन इतने भयावह हादसे के बाद अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है। सवालों के जवाब तो देने होंगे…।’ बता दें कि 25 मई को बेरला ब्लाक के पिरदा-बोरसी गांव के स्पेशल ब्लास्ट कंपनी में विस्फोट हो गया था। इस हादसे में 7 लोग घायल हुए थे। एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि मलबे से मानव शरीर के अंग मिले हैं। शासन अब तक यह नहीं बता पाया है कि कितने लोगों की मौत हुई है। इसे लेकर सत्ता पक्ष पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस हमलावर है।

     

    बता दें कि कंपनी प्रबंधन ने 8 लोगों के लापता होने की जानकारी जिला प्रशासन को दी है। इसके आधार प्रशासन भी इतने ही लोगों की गुमशुदगी की बात मान रही है, जबकि ग्रामीण इससे ज्यादा मजदूरों के घर नहीं लौटने की बात कह रहे हैं। दूसरे राज्यों के कुछ मजदूरों के फैक्ट्री में काम करने की चर्चा है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी लापता लोगों के परिजनों को अब तक सही जानकारी नहीं मिल रही है। ग्रामीणों के मुआवजा लेने से इनकार करने की चर्चा है। स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के मालिक संजय चौधरी की है और वह एक पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई सात जून को
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ई-वे बिल के प्रावधान में छूट समाप्त करने से ईमानदारी से टैक्स जमा करने वाले व्यापारियों को होगा फायदा…छूट समाप्त होने से बोगस और कच्ची बिलिंग पर लगेगा अंकुश
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नारी सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता को लेकर पत्थलगांव के मैरिज गार्डन में वृहद कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को जागरूक किया गया

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?