Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ छेड़ा अभियान,
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ छेड़ा अभियान,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     *जशपुर पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ छेड़ा अभियान,*  

    *लोदाम पुलिस ने 09 नग मवेशी को तस्करी होने से बचाया,*

    *पुलिस द्वारा तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन क्र.जे.एच. 01 एफ.ई. 9799 को किया गया जप्त,*

    *पुलिस के दबाव में आकर पशु तस्कर पीकअप वाहन को छोड़कर फरार हो गया,*

    *तस्कर की पतासाजी जारी,*  

    *थाना लोदाम में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. 2010 की धारा 11 एवं छ.ग. पशु परिवहन अधि. 1978 की धारा 47 ए, 47 सी, 48, 52 का अपराध पंजीबद्ध।*

     

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस की कोशिश है कि मवेशी तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाये। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

     

    आज दिनांक 29.05.2024 के प्रातः लगभग 05 बजे पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि पोरतेंगा रोड से साईंटांगरटोली होते हुये झारखंड की ओर एक पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.ई. 9799 में मवेशियों को भरकर तस्करी करते हुये ले जा रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में एक टीम बनाकर रवाना किया गया, टीम द्वारा ग्राम पिल्खी के पास नाकाबंदी किया गया एवं मुखबीर के बतायेनुसार उक्त पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.ई. 9799 रास्ते में आता दिखा जिसे पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, परंतु वह पुलिस को देखकर वाहन को लगभग 80/90 की स्पीड तेज गति से चलाते हुये पिल्खी की ओर भाग रहा था, उक्त वाहन के पहिये को पुलिस द्वारा विषेष तरीके से पंचर कर दिया गया जिससे वाहन का चालक कुछ दूर जाकर वाहन को खड़ी कर वहां से भाग गया। पुलिस द्वारा उक्त वाहन से कुल 09 नग मवेशी बरामद कर सुरक्षार्थ रखा गया है। थाना लोदाम में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. 2010 की धारा 11 एवं छ.ग. पशु परिवहन अधि. 1978 की धारा 47 ए, 47 सी, 48, 52 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं जप्ती कार्यवाही में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक राकेश यादव, प्र.आर. 388 विजय खूंटे, आर. अनुज तिर्की, आर. प्रवीण तिर्की, आर. धनसाय राम, आर. हेमंत, आर. हरीश केंवट एवं पुलिस लाईन से स.उ.नि. हीरालाल बाघव, प्र.आर. दिनेश एवं अन्य स्टाॅफ का योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – *”पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्पेशल टीम बनाई गई है, आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगें।“*

     

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है मतगणना, प्रेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण – श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* नुक्कड नाटक, रंगोली, हस्ताक्षर अभियान, नारा लेखन, रैली के माध्यम से किया गया जागरूकता कार्यक्रम
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन
    • राष्ट्रमंडल खेलों में छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल, सरगुजा पुलिस की ASI ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?