Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* नुक्कड नाटक, रंगोली, हस्ताक्षर अभियान, नारा लेखन, रैली के माध्यम से किया गया जागरूकता कार्यक्रम
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* नुक्कड नाटक, रंगोली, हस्ताक्षर अभियान, नारा लेखन, रैली के माध्यम से किया गया जागरूकता कार्यक्रम

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले के सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस* 

    *नुक्कड नाटक, रंगोली, हस्ताक्षर अभियान, नारा लेखन, रैली के माध्यम से किया गया जागरूकता कार्यक्रम*

    *किशोरी बालिकाओं तथा महिलाओं को दी गई माहवारी के विषय में विस्तृत जानकारी*  

    Oplus_0

    जशपुरनगर 29 मई 2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार मार्गदर्शन में विगत दिवस जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नुक्कड नाटक, रंगोली, हस्ताक्षर अभियान, नारा लेखन, रैली आदि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें माहवारी की बात सबके साथ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत किशोरी बालिकाओं तथा महिलाओं को माहवारी के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई तथा माहवारी के दिनों में स्वच्छता एवं पौष्टिक खान पान के विषय में विस्तृत चर्चा किया गया। साथ ही इस दौरान सेनेटरी पैड का वितरण किया गया और इस्तेमाल किये गए

    सेनेटरी पैड का सही ढंग से निस्तारण करने की प्रेरणा दी गई। साथ ही साथ माहवारी के विषय में समाज में फैले कुरीतियों को तोडने पर भी बल दिया गया।

    ज्ञात हो कि इस्तेमाल किए गए पैड को किशोरी बालिकाएं तथा महिलाएं जल स्त्रोतों व अन्य खुले स्थान में फेंक देती है जिससे प्रदूषण होता है इस संबंध में उन्हें इन्सीनेटर का उपयोग व गडढा खोद कर गाड देने की सलाह दी गई। कार्यक्रम की रूपरेखा स्वच्छ भारत मिशन, युनिसेफ तथा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई ग्राम पंचायतों के कार्यक्रम में किशोरी बालिकाएं, महिलाएं, मितानिन, आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्व सहायता समुह के सदस्य, जय हो के स्वयं सेवक, विकासखण्ड समन्वयक एसबीएमजी एवं सरपंच सचिव व अन्य ग्रामीण के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ छेड़ा अभियान,
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* बिजली विभाग एवं जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने कुनकुरी में बिजली चोरी तथा ओवरलोड प्रकरण पर की बड़ी कार्यवाही
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    June 5, 2026

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….
    • खरसिया में श्री राधा वल्लभ लाल जी की भव्य भागवत कथा संपन्न, मनमोहक झांकियों और मयरा उत्सव ने जीता भक्तों का दिल
    • खरसिया में श्री राधा वल्लभ लाल जी की भव्य भागवत कथा संपन्न, मनमोहक झांकियों और मयरा उत्सव ने जीता भक्तों का दिल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?