Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 4 जून को बेसब्ररी से इंतजार, सट्टा बाजार में भाजपा का पलड़ा भारी!
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 4 जून को बेसब्ररी से इंतजार, सट्टा बाजार में भाजपा का पलड़ा भारी!

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    4 जून को बेसब्ररी से इंतजार, सट्टा बाजार में भाजपा का पलड़ा भारी!

    Oplus_0

    दक्षिणापथ, दुर्ग। लोकसभा चुनाव परिणाम आने में महज हफ्ता भर का समय शेष है लोग अपने-अपने अनुमान लगा रहे हैं। ट्विनसिटी के सट्टा बाजार में भाजपा का पड़ला भारी बता रहे हैं। चुनाव का सांतवा चरण 1 जून को समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही देश भर के सभी लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम आ जाएंगे। छत्तीसगढ़ के लिहाज से यह चुनाव परिणाम अप्रत्याशित नही रहेगा। लोगों की नजर छत्तीसगढ़ के सभी 11 संसदीय सीटों पर शिद्दत से लगी हुई है। इसके बावजूद कोरबा एवं राजनांदगांव लोकसभा का चुनाव परिणाम लोगो को ज्यादा आकर्षित कर रहा हैं।

    कोरबा सीट पर भाजपा से सरोज पाण्डेय एवं कांग्रेस से ज्योत्सना महंत प्रत्याशी हैं। दोनो के बीच काटे का मुकाबला है। कांग्रेस ने कोरबा के मुकाबले को स्थानीय एवं बाहरी वाद के बीच लड़ाई बनाने की पूरजोर कोशिश की। कोरबा संसदीय क्षेत्र में 60 प्रतिशत आबादी छत्तीसगढिय़ों की हैं। यह वोट बैंक कांग्रेस की मजबूत कड़ी हैं। कांग्रेस प्रत्यासी ज्योत्सना महंत यहा निवृत्तमान सांसद हैं। वे कांग्रेस के बड़े नेता डा. चरण दास महंत के पत्नी है और बिसाहूदास महंत की बहू हैं। इस क्षेत्र में महंत परिवार का तगड़ा राजनैतिक पैठ हैं। उनका निश्चित वोट बैंक है। इसी जनाधार के बलबूते पर सवार ज्सोत्सना महंत ने इस चुनाव में अपना पूरा दमखम लगाया हैं। वही भाजपा की सरोज पाण्डेय मोदी फैक्टर के दम पर चुनाव मैदान में उतरी हैं।

    इसी तरह राजनांदगांव लोकसभा सीट भी छत्तीसगढ़ में हाईप्रोफाईल मानी जा रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं भाजपा के संतोष पाण्डेय के बीच सीधा मुकाबला हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर भूपेश बघेल ने क्षेत्र में सोशल इंजीनियरिंग का चक्रव्यूह खड़ा कर भाजपा के निवृत्तमान सांसद संतोष पांडेय को घेरने का प्रयास किया हैं। चूंकि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में पिछड़े वर्ग के बड़े नेता के तौर पर उभरे है एवं उनके सामने संतोष पाण्डेय सवर्ण समाज से वास्ता रखने वाले प्रत्याशी है। लिहाजा भूपेश ने इस चुनावी मुकाबले को अगड़े एवं पिछड़े वर्ग के बीच की लड़ाई बनाने की कोशिश की हैं।

    किसकी रणनीति को कितनी सफलता मिलती है यह 4 जून को स्पष्ट हो जाएगा। कोरबा एवं राजनांदगांव के अलावा दुर्ग, महासमुंद,कांकेर एवं बिलासपुर के नतीजो पर भी सियासी प्रेक्षकों की नजर है। कमोबेस इन सभी सीटो पर सीधा मुकाबला की स्थिति हैं। भाजपा मानकर चल रही है कि इस बार छत्तीसगढ़ की सारी 11 सीटे उनकी झोली में आएगी। किंतु पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 2 सीटो पर सफलता हासिल की थी।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* खाद्यान्न गबन के मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सह संचालनकर्ता एजेसी एवं विक्रेता उचित मूल्य दुकान शहरी जशपुर को नोटिस जारी
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनता ने 10 साल की विकास यात्रा भी देखी है और 60 साल की दुर्गति भी: मोदी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?