Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनता ने 10 साल की विकास यात्रा भी देखी है और 60 साल की दुर्गति भी: मोदी
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनता ने 10 साल की विकास यात्रा भी देखी है और 60 साल की दुर्गति भी: मोदी

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 29, 2024No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    जनता ने 10 साल की विकास यात्रा भी देखी है और 60 साल की दुर्गति भी: मोदी

    Oplus_0

    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार के आखिरी चरण से पहले बुधवार को भाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार और कांग्रेस पर एक साथ निशाना साधा। मोदी ने दावा किया कि भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत पश्चिम बंगाल में मिलेगी। मोदी ने इस रैली के मंच से तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत जय मां दुर्गा और जय मां काली के उद्घोष के साथ की। उन्होंने कहा कि मैं पवित्र गंगा सागर को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि रैली में आई लोगों की भीड़ बता रही है कि भाजपा की कितनी प्रचंड जीत होनी जा रही है। लोगों ने भारी बारिश के बाद भी खुले में रैली आयोजन करने की हिम्मत दिखाई। सूर्य भगवान ने कृपा दिखा दी। ऐसा तभी होता है जब जब जनता जनार्दन खुद चुनाव का नेतृत्व संभालती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं कोलकाता के लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने कल शाम रोड शो में प्रेम और आशीर्वाद दिया।

    मोदी ने कहा कि लोगों का ये स्नेह साफ-साफ संदेश दे रहा है कि देश में फिर एक बार मोदी सरकार। इस लोकसभा चुनाव के लिए आज बंगाल में मेरी आखिरी सभा है। इसके बाद मैं ओडिशा चला जाऊंगा। कल चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। 2024 का ये लोकसभा चुनाव कई मायनों में अद्भुत है। इस चुनाव में आगे बढ़कर नेतृत्व देश के राजनीतिक दल या राजनीति नहीं बल्कि कन्याकुमारी से कश्मीर और अटक से कटक तक देश की जनता कर रही है।

     

    कांग्रेस की पहले की सरकारों पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि देश की जनता ने 10 साल की विकास यात्रा भी देखी है और 60 साल की दुर्गति भी देखी है। देश के करोड़ों गरीब मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे। भारत में भुखमरी की समस्या थी। लोगों के सिर पर छत नहीं थी। महिलाओं को खुले में शौच जाना पड़ता था। गांवों में बिजली नहीं थी। सबसे बड़ा दुर्भाग्य था कि सुधार के लिए चर्चा तक नहीं होती थी। परिवारवाद वालों ने लोगों के सपनों को मार डाला था। देश की पांच पीढ़ियों को तबाह कर दिया गया। जो देश हमारे साथ आजाद हुए, हमसे छोटे थे, वो आज कहां से कहां पहुंच गए। हमारे पास युवा आबादी थी, स्किल था लेकिन हम पीछे छूट गए। भारत आज आगे बढ़ रहा है तो दुनिया देख रही है। आज अमेरिका से लेकर यूरोप तक भारत का डंका बज रहा है। ये सब लोगों के एक वोट की ताकत से हुआ है।

    मोदी ने कहा कि हमने चार करोड़ गरीबों को घर दिया, 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक पानी पहुंचाया, सभी को बिजली दी। आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और जल्द ही तीसरी बन जाएंगे। मोदी ने कहा अब भारत विकसित देश बनने की ओर बढ़ चला है। आने वाले पांच साल स्वर्णिम भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। ये एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट है, जिसकी शुरुआत चार जून को होने जा रही है। विकसित भारत के लिए विकसित बंगाल जरूरी है। इसके लिए बंगाल में हमें ज्यादा से ज्यादा भाजपा के सांसद चाहिए। इसके लिए जनता का आशीर्वाद चाहिए। मैं आपको गारंटी देता हूं कि मैं विकसित बंगाल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा।

     

    उन्होंने कहा कि टीएमसी और इंडी अलायंस के लोग बंगाल को विपरीत दिशा में लेकर जा रहे हैं। भाजपा पर बंगाल के लोगों का प्यार टीएमसी को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसलिए वह पूरी तरह से बौखलाई हुई है। बंगाल के प्रति नफरत से भरी हुई टीएमसी के पास एक ही हथियार बचा है। विकास के जो काम मोदी करता है उस पर टीएमसी कहती है एटा होते देबो ना। उन्होंने कहा कि बंगाल के विकास को रोकने वालों को सबक सिखाना होगा।

    मेरे जीवन में बंगाल की भूमिका बहुत बड़ी : मोदी

    लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के मतदान से पहले बंगाल में प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जीवन के कई राज खोले। यहां एक स्थानीय चैनल से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके जीवन में पश्चिम बंगाल और रामकृष्ण मिशन की भूमिका बहुत बड़ी रही है।

     

    इस बातचीत का एक वीडियो प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी डाला है। इंटरव्यू के दौरान उनसे रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के साथ ही इस्कॉन को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आपत्तिजनक टिप्पणी और इस पर हो रही राजनीति के बारे में सवाल पूछा गया था। इस पर मोदी ने कहा कि रामकृष्ण मिशन और पश्चिम बंगाल की भूमिका मेरे जीवन में बहुत बड़ी है।

    उन्होंने कहा, जब मैं ने घर छोड़ा था तो मुझे पता नहीं था कहां जाना है, क्या करना है, मैं बहुत बच्चा था। मेरे मन में स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण मिशन की बातें थीं। मैं बंगाल आया। रामकृष्ण मिशन गया। स्वामी आत्मस्थानानंद जी से मिला (जो प्रधानमंत्री मोदी के गुरु थे)। मैं उन्हीं के पास रहता था। उन्होंने मुझे जीवन के रास्ते दिखाए। उसके बाद मैं गुजरात का मुख्यमंत्री बना लेकिन उनको इन सब चीजों से कोई मतलब नहीं रहता था। उनके लिए तो मैं उनका अपना नरेन्द्र था। वह मुझे हमेशा तू कह कर बुलाते थे। जब वे बीमार थे (तब प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री बन चुके थे), तब मैं अस्पताल में उनसे मिलने गया। तब भी उन्होंने इसी तरह से तू कैसा है करके ही बात की। वह एक अलग नाता था। इसलिए मेरे जीवन में बंगाल की भूमिका बहुत बड़ी है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 4 जून को बेसब्ररी से इंतजार, सट्टा बाजार में भाजपा का पलड़ा भारी!
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत को 7 दिन के लिए बढ़ाने वाली याचिका खारिज 
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?