Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले के तीनों विधानसभा का लोकसभा निर्वाचन हेतु गणना शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर में होगी
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले के तीनों विधानसभा का लोकसभा निर्वाचन हेतु गणना शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर में होगी

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *लोकसभा निर्वाचन 2024ः मतगणना हेतु प्रशिक्षण आयोजित*

    *जिले के तीनों विधानसभा का लोकसभा निर्वाचन हेतु गणना शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर में होगी*

    Oplus_0

    जशपुरनगर 30 मई 2024/ निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष आयोजित हुआ। लोकसभा क्षेत्र-02 रायगढ़ का चुनाव 07 मई 2024 को सम्पन्न हुआ। जिसका मतगणना 04 जून 2024 को होगा।
    जशपुर जिले अंतर्गत् विधानसभा क्षेत्र 12-जशपुर, 13-कुनकुरी एवं 14-पत्थलगांव का गणना शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर में 04 जून 2024 को प्रातः 8.00 बजे से प्रारंभ होगी। डाकमतपत्रों की गणनाा रायगढ़ में होगी। जिले में तीनों विधानसभा में सम्पन्न लोकसभा निर्वाचन के लिए गणना तीन हॉल में होगी। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 गणना टेबल निर्धारित है। प्रत्येक टेबल में एक गणना प्रेक्षक, एक गणना सहायक के साथ एक माईक्रो आर्ब्जवर होगें। मतगणना में मतगणना प्रेक्षक, गणनाा सहायक एवं माईक्रो आर्ब्जवर की क्या-क्या दायित्व है के संबंध में जिला मास्टर ट्रेनर प्रो.डी.आर. राठिया, प्रो.टी.आर. पाटले, डॉ. शशि मारकण्डे एवं प्रो. विनायक साय के द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी एवं हैण्डऑन प्रेक्ट्सि भी कराया गया। गणना हॉल में केवल प्राधिकृत अधिकारी एवं कर्मचारी ही प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना हॉल में धूम्रपान, मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाईश पूर्ण रूप् से वर्जित होगा। तीन स्तरीय पुलिस जांच के बाद ही प्रवेश कर सकेंगे। कंट्रोल यूनिट में प्रदर्शित मतों का मतपत्र से मिलान कर रिजल्ट बटन से अभ्यर्थीवार मतों का लेखा 17 सी भाग दो में दर्ज किया जाएगा। प्रत्येक टेबल का गणना पत्रक भी गणनाा अभिकर्ताओं को दिया जाएगा।
    प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, श्री प्रदीप कुमार साहू, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम जशपुर श्री प्रशांत कुशवाहा एवं श्री एन.के. पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मतगणना के लिए सभी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अंबुजा सीमेंट कामगारों के हितों की खुलेआम कर रही अवहेलना ,प्रशासन बना मुकदर्शक श्रमआयुक्त की भूमिका नगण्य
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?