Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मतगणना के लिए सभी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मतगणना के लिए सभी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने ली मतगणना के तैयारी के संबंध में बैठक*

    *मतगणना के लिए सभी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें*

    *मतगणना के लिए सभी बेहतर तैयारी रखें*

    Oplus_0

    जशपुर 30 मई 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एव मतगणना कार्य से जुड़े नोडल अधिकारियों की मतगणना तैयारी के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक ली। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए सभी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। मतगणना के लिए सभी अच्छी तैयारी रखें। सावधानी सजगता के साथ स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप मतगणना का कार्य निष्पक्ष तरीके से होना चाहिए। टीम भावना से अच्छा कार्य करें।

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल ने सभी अधिकारियों को मतगणना की तैयारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतगणना का कार्य सजगता एवं सर्तकता से करना है। मतगणना के दौरान मतगणना कक्ष में मोबाईल प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा एजेंट के आने जाने तथा आवश्यक जानकारी से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना की तैयारी के लिए सभी अधिकारियों को अच्छी तरह प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने मौसम की मिजाज को देखते हुए टेंट पंडाल में वॉटरप्रूफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए। उन्होंने बिजली विभाग को मतगणना के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए जनरेटर सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की निर्देश दिए। कलेक्टर ने गर्मी मौसम को देखते हुए मतगणना हॉल में एसी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचई विभाग को पानी की समुचित व्यवस्था करने कहा। खाद्य विभाग को चाय नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने मतगणना स्थल पर कार्य करने के लिए अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रदीप कुमार साहू, सर्व रिटर्निंग ऑफिसर एवं संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कुनकुरी में अवैध तरीके से विद्युत चोरी पर जांच कर किया करवाई
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले के तीनों विधानसभा का लोकसभा निर्वाचन हेतु गणना शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर में होगी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?