Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अंबुजा सीमेंट कामगारों के हितों की खुलेआम कर रही अवहेलना ,प्रशासन बना मुकदर्शक श्रमआयुक्त की भूमिका नगण्य
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अंबुजा सीमेंट कामगारों के हितों की खुलेआम कर रही अवहेलना ,प्रशासन बना मुकदर्शक श्रमआयुक्त की भूमिका नगण्य

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 1, 2024Updated:June 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    भीषण गर्मी में सीमेंट कंपनी मजदूरों से ले रही काम, एक की मौत

    अंबुजा सीमेंट कामगारों के हितों की खुलेआम कर रही अवहेलना ,प्रशासन बना मुकदर्शक श्रमआयुक्त की भूमिका नगण्य

    Oplus_0

    अर्जुनी (deshabhi.com)।अडानी सीमेंट संयंत्र रवान के प्रोजेक्ट में पलायन कर काम के लिए आये एक मजदूर की मौत का ताजा मामला सामने आया है सूत्रों के अनुसार अडानी संयत्र रवान में काम की तलाश उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से आए शाहपुर गांव के 27 वर्षीय युवा श्रमिक संजय राणा का भीषण गर्मी के चलते सन स्ट्रोक के कारण मौत हो गया । बताया जा रहा है कि मजदूर लाइन 3 के प्रोजेक्ट में काम करता था जो दोपहर लंच में आया हुआ था अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण हॉस्पिटल जाने के लिए निकला हुआ था जो अस्पताल पहुंचने से पहले मजदूर कॉलोनी के पानी टंकी के पास में संदिग्ध हालत में गिरा हुआ पाया गया है ।

     

    जिसे संयंत्र के सुरक्षाकर्मियों के द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से अंबुजा के प्राथमिक उपचार केंद्र में लाया गया मजदूर की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान मजदूर संजय राणा को मृत घोषित किया गया । बता दे की अंबुजा सीमेंट अपने तीसरे यूनिट के निर्माण में लगा हुआ है इस भीषण गर्मी में मजदूरों को 12 से 16 घंटे दबाव पूर्ण काम कराया जा रहा है मजदूरों को छोटेनुमा टिन सेट से बने हुए मजदूर कॉलोनी में रखा गया है । 45,46 डिग्री तापमान में संयंत्र के अंदर मजदूरों से काम कराया जा रहा है ड्यूटी समाप्त होने के बाद मजदूरों को तीन सेट से बने कॉलोनी में रहना पड़ रहा है दिनभर काम करने के बाद मजदूरों को टिन बने से बने कॉलोनी में तपना पड़ रहा है । जिसके कारण मजदूरों को गर्मी से होने वाले गर्मी से होने वाले हिटस्ट्रोक का सामना करना पड़ रहा है कॉलोनी में किसी प्रकार की गर्मी से बचने के लिए उपाय नहीं किया गया है।

     

    जिसके कारण मजदूरों को असमय मृत्यु का सामना करना पड़ रहा है अधिकांश मजदूर गर्मी के कारण गर्मी से होने वाले बीमारियों से जूझ रहे हैं।मजदूर कॉलोनी में संयंत्र द्वारा गर्मी से निपटने का कोई उपाय नहीं किया गया है। कॉलोनी में श्रमिक कॉलोनी में मजदूर भगवान भरोसे पड़े हुए हैं कॉलोनी का निर्माण टिनसीट से होने के कारण मजदूर कॉलोनी का तापमान बाकी जगह से और अधिक हो जाता है जिसके कारण मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूर कॉलोनी में तीसरी यूनिट का निर्माण में लगभग तीन से चार हजार मजदूर कॉलोनी में भरे हुए हैं। जिससे एक दूसरे में मौसमी बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है मजदूर कॉलोनी में दूर-दूर तक किसी प्रकार की छाया पेड़ नहीं होने के कारण मजदूरों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है संयंत्र द्वारा गर्मी से निपटने के किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है । मजदूर के समय मृत्यु से मजदूरों के साथियों में संयंत्र के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा हैं। संयंत्र के तीसरी यूनिट में काम कर रहे मजदूरों ने बताया है कि के अंदर संयंत्र के अंदर मजदूरों को काफी दबाव में काम कराया जा रहा है मजदूरों को 12- 12 घंटे काम कराया जा रहा है मजदूरों को आराम करने नहीं दिया जा रहा है संयंत्र में पहले मजदूरों के लिए गर्मी के दिनों में नींबू पानी इलेक्ट्रॉल पाउडर आदि की व्यवस्था की जाती थी परंतु इतनी गर्मी होने के बावजूद संयंत्र में किसी प्रकार की गर्मी से निपटने के लिए उपाय नहीं किया जा रहे हैं।

     

    जो के दर्शाता है कि भले ही अडानी संयत्र अपने मजदूरों और देश के उन्नति में कितने भी लाखों खर्च कर ढिंढ़ोरा पिटता हो लेकिन हकीकत में ये दिवालिया है जो श्रमिक हिट में उचित व्यवस6 नही कर पा रही है जिसके कारण मजदूरों को सन स्ट्रोक का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों ने मजदूरों ने बताया कि संयंत्र के अंदर भीषण गर्मी में काम कर रहे हैं इसके बावजूद टिन से बने सेट की कॉलोनी में रहना पड़ रहा है गर्मी के कारण मजदूर रात भर गर्मी से तपते रहते हैं । गर्मी के कारण आराम हराम हो गया है मजदूर गर्मी से सो नहीं पाते हैं इसके अलावा कॉलोनी से निकलने वाला दूषित गंदा पानी कॉलोनी के बगल में जमा हो रहा है जिससे मक्खी मच्छर पनप रहे हैं कॉलोनी के बगल गंदा पानी जमा होने के कारण मक्खी मच्छर कॉलोनी में आ रहे हैं कॉलोनी में मक्खी मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है । मजदूर कॉलोनी में मक्खी मच्छरों से होने वाले संक्रमण का खतरा बढ़ गया है संयंत्र के अमानवी चेहरे से मजदूर हताश महसूस कर रहे हैं। सन स्ट्रोक के कारण युवा मजदूर के मौत से मजदूरों में काफी रोष प्राप्त देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले के तीनों विधानसभा का लोकसभा निर्वाचन हेतु गणना शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर में होगी
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* बच्चों ने शब्द पहेली, चित्र कला, लेखन, बिग बुक निर्माण, मैजिक स्क्वायर , स्थानीय मान संबंधित खेल, बिल निर्माण, संख्या संबंधी खेल सहित अन्य विविध विधाओं को सीखा
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?