Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, May 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-*. जशपुर पुलिस द्वारा विगत 10 दिवस में सैंकड़ों पशुओं को तस्करी होने से बचाया,
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-*. जशपुर पुलिस द्वारा विगत 10 दिवस में सैंकड़ों पशुओं को तस्करी होने से बचाया,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    जशपुर पुलिस द्वारा विगत 10 दिवस में सैंकड़ों पशुओं को तस्करी होने से बचाया,

     बागबाहर पुलिस ने 02 अंतराज्यीय पशु तस्करों को पकड़ा एवं उनसे कुल 16 नग मवेशियों को जप्त किया,

     दोनों तस्कर उड़ीसा के,

     थाना बागबहार में तस्करों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 का अपराध पंजीबद्ध। 

    —–00——

    Oplus_0

     

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध एवं तस्करी के फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु सायबर सेल को सम्मिलित कर विशेष अभियान चलाया गया है। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240602-WA0105.mp4

    आज दिनांक 02.06.2024 के रात्री लगभग 01 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बागबाहर क्षेत्र के ग्राम छातासरई में 02 व्यक्ति पशुओं को मारते-पीटते तेजगति से हांकते हुये पैदल झारखंड की ओर ले जा रहे है इस सूचना को थाना प्रभारी बागबहार द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री सिंह को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशन में तत्काल निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मौके के लिये रवाना किया गया, टीम द्वारा ग्राम छातासरई के पास मारते-पीटते हुये बैलों को ले जा रहे तस्कर तस्करों को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर उनका नाम पूछने पर वे अपना नाम दशरथो गिरी एवं कौशिक राउत बताये, उन दोनों के कब्जे से कुल 16 रास मवेशियों को जप्त किया गया एवं पूछताछ में उन्होंने उक्त बैलों को झारखंड प्रांत की ओर ले जाना बताया।अभियुक्त *1- दशरथो गिरी निवासी साननोई थाना चोपुआ जिला केंदुझर (ओडिशा) एवं 2-कौशिक राउत उम्र 58 निवासी पदमपुर थाना बड़गांव जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) साल* का कृत्य उक्त धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर उन्हें दिनांक 02.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240602-WA0106.mp4

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्र.आर. वीरेन्द्र कुमार सनमानी, आर. 582 दिनेश्वर यादव, आर. 28 आकाश कुजूर, आर. कोशमोश तिर्की एवं अन्य स्टाॅफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – *”पशु तस्करी के प्रकरण में जिला पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है, तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।”*

     

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मतगणना तिथि 04 जून को नगरपालिका परिषद जशपुर क्षेत्र में स्थित समस्त मदिरा दुकानों को पूर्णतः बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Cyclone और भीषण गर्मी से जनहानि रोकने पीएम मोदी ने ली हाईलेवल मीटिंग
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?