Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका रोजगार मेले से मिला रोजगार, शारदा बनी आत्मनिर्भर अब अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति एवं परिवार की कर रही आर्थिक
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका रोजगार मेले से मिला रोजगार, शारदा बनी आत्मनिर्भर अब अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति एवं परिवार की कर रही आर्थिक

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    सफलता की कहानी
    रोजगार मेले से मिला रोजगार, शारदा बनी आत्मनिर्भर
    अब अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति एवं परिवार की कर रही आर्थिक सहायता
    छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद
    जशपुरनगर 17 अगस्त 2022/जशपुर की सुश्री शारदा की जिंदगी जिला प्रशासन के सहयोग से रोजगार मिलने से बदल गई है। शारदा जिले के शिक्षित बेरोजगारों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनी है। शारदा बताती है कि वह जशपुर विकासखंड की ग्राम पोरतेंगा की रहने वाली है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नही थी। उनके परिवार का जीवन यापन का मुख्य जरिया कृषि कार्य पर निर्भर था। वह अपने 5 सदस्यीय परिवार में माता पिता, भैया और भाभी के साथ रहती हैं। उनके पिता श्री गंगा सिंह एक किसान है। जहां वे खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। साथ ही अपने परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति करते है। शारदा भी घर के कामों के साथ-साथ अपने परिवार का खेती कार्य में हाथ बटाया करती है।


    शारदा की प्रारम्भिक पढ़ाई गाँव की ही विद्यालय में ही पूरी हुई है। शारदा में शुरुवात से ही अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का जज्बा रहा है और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने अपने परिवार को आर्थिक सहयोग करने की ठान ली। पर गाँव मे रोजगार के अवसर कम होने के कारण उसका सपना पूरा नही हो पा रहा था।
    इसी कड़ी में जब शारदा को कौशल विकास अन्तर्गत रोजगार मेला की जानकारी हुई। उसे लगा की अब उसकी सफलता की पहली सीढ़ी उसे मिल गई है। शारदा को रोजगार मेले में भाग लेकर शासन की योजनाओं और उनके फायदों के बारे में जानकारी मिली और उसने रोजगार के लिए होम हेल्थ केयर नर्सिंग का कार्य करने का फैसला लिया। शारदा के कोर्स में चयन के बाद उसे प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं जॉब प्लेसमेंट भी प्रदान किया गया। आज शारदा संस्थान लाइफ केयर टेकर रायपुर में कार्यरत हैं जहां उसे लगभग 9 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन के साथ ही आवासीय सुविधा प्रदान की गई है। शारदा अब आत्मनिर्भर बन गई है। वह अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति भी कर पा रही है। साथ ही अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी करने में अपने परिवार का सहयोग कर रही है। शारदा ने छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन को बेरोजगारों का कौशल विकास कर उन्हें रोजगार प्रदान करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सह्रदय धन्यवाद दिया है।
    स.क्र./1233/नूतन फोटो क्रमांक- 01

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका 🇧🇴 झमाझम बारिश में तिरंगा झंडा शान से फहराया गया 🇧🇴
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के बैंक अधिकारियों की कार्यालय में मीटिंग लेकर सुरक्षा संबंधी आवष्यक दिशा-निर्देश दिया गया,*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?