*निर्माण कार्य को बरसात से पहले पूरा करने के दिए सख्त निर्देश*
*कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई*
कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज मनोरा विकास खंड जडिया के सड़क निर्माण और पुलिया निर्माण का निरीक्षण किया और अधिकारी निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए उन्होंने कहा लोगों के आवागमन की सुविधा को देखते हुए निर्माण कार्य को बरसात से पहले शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की कड़ी हिदायत दी अन्यथा कड़ी कार्रवाई की बात कही कलेक्टर ने कहा कि रोड निर्माण में जहां भी समस्या आ रही है उन चीजों को तत्काल अवगत कराया और निर्माण कार्य को पूरा कराना सुनिश्चित करें

