Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, October 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कुनकुरी एवं तपकरा स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया मरीजों की जाँच*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कुनकुरी एवं तपकरा स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया मरीजों की जाँच*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *एमएमआई रायपुर की सीनियर इंडो क्रायनोलॉजिस्ट डॉ. कल्पना दास
    व बिलासपुर रेलवे गायनोकोलोजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. इंदुबाला मिंज ने मरीजों की जांच*

    *संसदीय सचिव यू. डी. मिंज की पहल पर क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए लगातार हो रहे मेडिकल कैम्प*

    जशपुरनगर – जिले के लोगों कों बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए लगातार मेडिकल कैम्प आयोजित किये जा रहे है इसी कड़ी में कुनकुरी एवं तपकरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में माध्यम संस्था के सहयोग से दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।शिविर में एमएमआई रायपुर व बिलासपुर रेलवे के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की।

    खण्ड स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण कुजूर ने बताया कि संसदीय सचिव यू.डी. मिंज की पहल पर क्षेत्र के मरीजों को अच्छे विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज कराने के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें कुनकुरी में 103 एवं तपकरा में 197 मरीजों का जांच व उपचार किया गया। अपोलो क्लिनिक रायपुर से आईं सीनियर इंडो क्रायनोलॉजिस्ट डॉ. कल्पना दास ने बताया कि लापरवाही और बीमारियों को छुपाने की आदत के चलते महिलाओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नियमित साफ-सफाई और समय – समय पर शरीर की जांच कराते रहने से महिलाओं में बीमारियां घर नहीं बना सकतीं। उन्होंने अस्प्ताल की स्वच्छता को देखकर डॉक्टरों और स्टाफ की तारीफ़ की।

    वहीं विधायक एवं संसदीय सचिव यू. डी. मिंज की धर्मपत्नी स्त्री रोग एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदुबाला मिंज ने कहा कि मैं इस अस्पताल में काम कर चुकी हूँ।लंबे समय से आदिवासी अंचल में स्वास्थ्य सेवा देने के लिए मेरे सीनियर डॉक्टरों को स्वास्थ्य शिविर में आमंत्रित किया जा रहा है। जिसका लाभ भी देखने को मिल रहा है। जो मरीज बड़े डॉक्टरों को दिखाने के लिए हजारों रुपए खर्च कर देते थे,वे यहां निःशुल्क सलाह ले पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 26 नवम्बर कों जिला अस्पताल जशपुर,27 नवम्बर कों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी एवं आज 28 नवम्बर सोमवार को तपकरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमे ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 197 मरीजों ने अपनी जाँच कराई।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बगीचा के झापीदराह निवास कोरवा हितग्राही जगत को मिला बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सनातन संस्कृति के रक्षार्थ स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती जी के बलिदान को हम सदैव स्मरण करके प्रेरणा ले – प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔥 बर्फ फैक्ट्री गली में कचरे का तांडव! गंदगी से बेहाल नागरिक, आखिर कब जागेगा नगर पालिका प्रशासन?……
    • 🚨 बच्चों की सुरक्षा पर भाजपा नेत्री डॉ. वणिका शर्मा का बड़ा संदेश! 🔥 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में क्या कहा? देखिए आज की सुर्खियां की खोजी खबर!…….
    • High rollers receive personalized account managers through the Messi Casino VIP programme tier system
    • पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………
    • Siti casino Privi di Verifica documenti: La Trasformazione del Gioco d’azzardo Su internet Veloce

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?