Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने उत्साह के साथ खेल प्रतियोगिता में भाग लिया*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने उत्साह के साथ खेल प्रतियोगिता में भाग लिया*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 3, 2022Updated:December 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर डॉक्टर रवि मित्तल के निर्देश पर स्वामी आत्मानन्द हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के आठों विकासखण्ड से दिव्यांग बच्चों ने आयोजित बिभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी सहभागिता दी। उक्त अयोजन में जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र छात्राओं के साथ साथ समाज कल्याण बिभाग द्वारा संचालित विशेष दृष्टि बाधित बिद्यालय गम्हरिया एवं समर्थ आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों के द्वारा रस्साकस्सी ,कुर्शी दौड़ ,100 मीटर

    दौड़,रंगोली,सुलेख , एकल गायन समूह गायन आदि विधा में उत्साह से भाग लिया गया। बिदित हो कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा अभियान जिला जशपुर के तत्वाधान में स्वामी आत्मानन्द विद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनीता डहरिया के मार्गदर्शन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के पी सिंह ने दिव्यांग बच्चों एवं उनके पालकों को सम्बोधित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया एवं उनके द्वारा विशेष आवश्यक्ता वाले बच्चों को समुचित सुविधा और अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया ।केंद्र एवं राज्य शाशन से चलाई जा रही बिभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए परिवार न्यायालय की न्यायधीश श्रीमती गीता नेवारे ने भी विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव श्री महेश कुमार ने भी शिरकत की। जिला मिशन समन्वयक श्री नरेन्द्र सिन्हा ने भी दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने में समग्र शिक्षा अभियान की समावेशी शिक्षा की योजनाओं पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में सहायक परियोजना समन्वयक राजेश अम्बष्ठ ने भी दिव्यांग बच्चों के पालकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि किस तरह से जिले के आठों विकास खण्डों में कार्यरत बी आर पी एवं विशेष शिक्षकों से सहयोग लेकर दिव्यांग छात्रों को लाभान्वित कराया जा सकता है। उनके द्वारा जिले के विकास खण्डों में दिव्यांग बच्चों हेतु स्थापित संसाधन कक्ष में थेरेपि , पठन पाठन,एवं दिव्यांग बच्चों को पुनर्वास से सम्बंधित आवश्यक सुझाव दिया गया। समाज कल्याण की उप संचालक श्रीमती सूचिता मिंज ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया ।कार्यक्रम के अंत में सभी सभी दिव्यांग बच्चों को भोजन ,यात्रा देयक,एवं पुरस्कार वितरण किया गया। विश्व दिव्यांग दिवस को सफल बनाने के लिए जिला मिशन कार्यालय में कार्यरत ए पी सी सेत राम पटेल ,प्रोग्रामर अरुण चन्द्र,दीपा गुप्ता एवं विकास खण्डों में कार्यरत सामवेशी बी आर पी के द्वरा भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अफ्रीका के खिलाड़ियों का होगा फ़ाइनल मैच में प्रदर्शन, कुचिन्डा ओडिशा और कुनकुरी फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा फाइनल मैच
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सीमी भगत और जियतभान राम चरवाहा को अपने गांव के गौठान में मिला रोजगार
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?