Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 5, 2022No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *कुनकुरी में आयोजित 6 दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में स्काउटिंग के अनेक टिप्स दिए गए और अभ्यास कराया गया*

    जशपुर

    भारत स्काउट गाइड जिला संघ जशपुर द्वारा आयोजित बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर लोयोला उ०मा०वि० कुनकुरी में विगत दिनों प्राचार्य लोयोला उ०मा०वि० कुनकुरी के उपस्थिति में समापन कार्यक्रम का सम्पन्न हुआ

    जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट गाइड जिला मुख्य आयुक्त हरि प्रसाद साय, जिला सचिव श्रीमती कल्पना टोप्पो (गाइड) संयुक्त सचिव सरीन राज के मार्गदर्शन में भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ रायपुर राज्य सचिव आदेशानुसार जशपुर जिले में बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन शिविर लोयोला उ०मा०वि० कुनकुरी में आयोजित किया गया।

    इस प्रशिक्षण राज्य द्वारा समय समय पर आयोजित सहासिक गतिविधियां, आपदा प्रबंधन, पर्वतारोहण जैसे आयोजित कार्यक्रमों में स्काउट गाइड को भाग लेने हेतु प्राथमिक प्रशिक्षण दिया गया । यह प्रशिक्षण 07 दिवसीय एवं पूर्ण आवासीय था प्रशिक्षाणार्थी सुबह 05.30 से रात्रि 9.30 बजे तक स्काउट गाइड के गतिविधियों का अभ्यास किये ।

    ड्यूटी कार्य शिविर उद्देशय एवं विधियां प्रर्थना, झंडा गीत, राष्ट्र गान, गणवेश की जानकारी, सीटी के इसारे स्काउटीग के इतिहास एवं कम्प फायर इन विषयों पर प्रशिक्षको द्वारा स्काउटर गाइडर को जानकारी प्रदान की गई द्वितीय दिवस में बी.पी. सिक्स से कक्षा की सुरूवात करते हुए फण्डामेन्टल नियम प्रतिज्ञा, आयु समूह की विशेषताएं अतिरूचि एवं आवश्यकताएं विकासात्मक प्रशिक्षण सैलियुट बायां हाथ मिलाना, स्थानीय संगठन, जिला संगठन, राज्य संगठन, टोली मिटिंग, गाठेह आदि के बारे में प्रशिक्षको द्वारा बारीकी पूर्ण जानकारी देते हुए अभ्यास कराया गया। तृतीय दिवस में बी.पी. सिक्स एवं व्यायाम का अभ्यास करते हुए ध्वज शिटाचार आवास व्यस्था का निराक्षण,टोली विधि में कार्य करना, द्वितीय सोपान की गाठे एवं लेसिंग के अभ्यास हेतु रस्सी एवं डडों की सहायता से तम्बु बनाना बर्तन स्टैण्ड बनाने का अभ्यास एवं कैम्प फायर की तैयारी करना।चतुर्थ दिवस में प्रशिक्षको के द्वारा आग के प्रकार से परिचित कराया गया। भोजन बनाना आग से सुरक्षा,जलाना, बुझाना, जैसे तरिकों से स्काउटर गाइडर को अवगत कराया गया। कम्पास की सहायता से दिशा का ज्ञान केम्पिंग, हईकिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान की गई। स्काउट गाइड में प्रयोग की जाने वाली बैज प्रणाली एवं विशव स्काउटिंग विषय पर चर्चा करते हुए विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पांचवे दिन योगा, निरिक्षण, ध्वज शिष्टाचार के पश्चात दीक्षा संस्कार शिविर ज्वाल हाईक रिपोर्ट लोग बुक अनुमान लगाना जैसे विषयों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण के छठवे दिन में योगा स्काउटिंग और धर्म पालक शाला संबंध से शेल्टर टेन्ट प्रदर्शन दल प्रबंध एवं विशाल शिविर ज्वाल की तैयारी एवं संस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया।।

    प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में सर्वधर्म, प्रर्थना का आयोजन किया गया। दीक्षा संस्कार का प्रदर्शन करते हुए स्काउटर गाइडर को बैच एवं स्काउट टोपी पहना कर दीक्षा संस्कार दिया गया।

    सात दिवसीय स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर में बेसिक स्काउट मास्टर हेतु शिविर संचालक
    नागेश्वर साहू(ए.एल.टी.) स्काउट डी.ओ.सी. स्काउट जिला कोरिया (छ.ग.) सहायक संचालक उत्तम साहू(एच.डब्लू बी.) स्काउट कोरिया, बंश गोपाल (एच.डब्लू. बी.) स्काउट कोरिया, फादर आनंद तिर्की (एच डब्लू बी.) स्काउट कुनकुरी, अभिषेक नगिया (एडवांस) स्काउट बगीचा ने जिले के स्काउटर को प्रशिक्षित करने में अहम भूमिका रही। बेसिक गाइड कैप्टन हेतु शिविर संचालक के रूप में अनिता तिग्गा (ए.एल.टी.) गाइड दुलदुला, सहायक संचालक इसाइलि केरकेट्टा (ए.एल.टी.) गाइड, सुचिता टोप्पो (प्री.ए.एल.टी.) गाइड कोरिया, गाइड कैप्टन को प्रशिक्षित करने में योगदान रहा। कार्यक्रम को संचालन करने में श्री गुलाब चंद पैकरा स्काउटर उत्तम कुमार यादव विकासखण्ड सचिव स्काउटर, संतोष किस्पोट्टा स्काउटर ग्रेगोरी एक्का स्काउटर, श्रीमती देवेन्ती पटेल गाइडर विकासखण्ड सहसचिव गाइड. इमेरियस लकड़ा स्काउटर, कुमारी अल्का लकड़ा गाइडर, कुमारी अर्चना मिज गाइडर, श्रीमती प्रीति सुधा किस्पोट्टा जिला संगठन आयुक्त गाइड एवं श्री दुमनू गोसाई जिला संगठन आयुक्त स्काउट का शिविर को सफल संचालन करने में विशेष योगदान रहा।इस प्रशिक्षण में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सीताराम साव विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बैगा हितग्राही बीरपत राम, नरेन्द्र राम, और गुनिया हितग्राही राजू राम को मिला योजना का लाभ
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आदिवासी विधायकों में जशपुर जिले से सर्वाधिक विधानसभा प्रश्न पूछने वाले विधायकों में कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज सबसे आगे, सरगुजा संभाग में दूसरे नंबर पर*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?