Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बैगा हितग्राही बीरपत राम, नरेन्द्र राम, और गुनिया हितग्राही राजू राम को मिला योजना का लाभ
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बैगा हितग्राही बीरपत राम, नरेन्द्र राम, और गुनिया हितग्राही राजू राम को मिला योजना का लाभ

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत् तीनों हितग्राहियों के खाते में दो किस्त की राशि आ चुकी है
    हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
    योजना के तहत् 1 वर्ष में एक हितग्राही को 7 हजार का वार्षिक सहायता दी जाती है
    जशपुरनगर 05 दिसम्बर 2022/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टर कक्ष से विडियो कॉल के माध्यम से लाभान्वित हितग्राहियों से योजना की जानकारी ली। कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम ढोढ़ीबहार के बैगा हितग्राही बीरपत राम, गुनिया हितग्राही राजू राम और कांसाबेल विकासखण्ड के छेराघोघरा बैगा हितग्राही नरेन्द्र राम से राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना की जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि योजना के तहत् उन्हें दो किस्तों में दो-दो हजार राशि प्राप्त हुई है। कुल तीनों हितग्राहियों के खाते में 4-4 हजार रुपए आ चुका है।
    बैगा हितग्राही बीरपत राम, नरेन्द्र राम और गुनिया हितग्राही राजू ने बताया कि उन्हें उचित मूल्य दुकान के माध्यम से प्रतिमाह राशन मिलता है। बैंक में उनका खाता भी खोला गया है जिससे योजना के तहत् राशि उनके खाते में सीधे जमा हो जाता है। मनरेगा के तहत उन्हें रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है। जिससे उनका आर्थिक लाभ हो रहा है और अपने परिवार के साथ बेहतर जिन्दगी जी रहे हैं।


    उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक परिवार के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित होने के लिए हितग्राहियों को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए और साथ ही संबंिधत परिवार के पास कृषि भूमि भी नहीं होनी चाहिए। इसके अंतर्गत चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी, पुरोहित जैसे पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार, वनोपज संग्राहक और राज्य के आदिवासी अंचलों में देव स्थलों पर पूजा करने वाले, मांझी, चालकी, गायता, सिरहा, बैगा गुनिया, पुजारी, हाट पहरिया, बाजा मोहरिंया इत्यादि को हितग्राहियों के अंतर्गत शामिल किया गया है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत् 1 वर्ष में एक हितग्राही को 7 हजार का वार्षिक सहायता दिया जाता है।
    स.क्र./1851/नूतन फोटो क्रमांक- 04 से 08

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सीमी भगत और जियतभान राम चरवाहा को अपने गांव के गौठान में मिला रोजगार
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?