Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विधायक ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विधायक ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 17, 2022No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    विधायक ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
    जिले की भी एक अलग पहचान बन गई है, राज्य स्तर पर जशपुर की उपलब्धियां दिखाई दे रही है -कलेक्टर
    जनसंपर्क विभाग की टीम मेहनत और लगन से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुचाने का सार्थक कार्य कर रही है
    विकास कार्यो को लोगों तक पहुचाने के लिए एलईडी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है
    जशपुरनगर 17 दिसम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर छायाचित्र फोटो प्रदर्शनी 17 से 18 दिसम्बर तक दो दिवसीय जिला स्तर पर लगाई गई है। साथ ही सभी विकासखण्डों में फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में एलईडी के माध्यम से भी राज्य और जिले के उपलब्धियों को बताया जा रहा है।
    जशपुर विधायक श्री विनय भगत और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर बी.डी.सी. श्री अमित महतो, श्री सूरज चौरसिया, श्री निलेश सिंह, श्री ओम तिवारी, जिला जनसंपर्क विभाग के जिला जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार, सहायक सूचना अधिकारी श्री सुरजीत सिंह, विनोद कुमार यादव, राजकुमार राम, रविन्द्र राम, अशोक तिर्की, श्रीमती कौशल्या बाई, श्री रविशंकर मिश्रा, पत्रकारों में श्री विकास पाण्डेय, अमानमुल्ला मलिक, रविन्द्र थवाईत, आनंद गुप्ता, प्रशांत सहाय, तनवीर कुरैशी, आशीष मिश्रा, तरूण शर्मा, प्रवेश मिश्रा, सुनील सिन्हा, राजू सिंह, ऐजाज खान, विष्णु प्रसाद जोशी, गणेश साहू, सागर जोशी, कैलाश जोशी सहित इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रिंट मीडिया के पत्रकागण उपस्थित थे।
    उल्लेखनीय है कि फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से पिछले 4 साल में सरकार की उपलब्धियों एवं उनके विकास कार्यो को बताया जा रहा है। इनमें प्रदेश के अन्नदाताओं का ऋण माफ किया गया। छत्तीसगढ़ में किसानों को धान की किमत पूरे देश में सबसे अधिक मिल रही है। फोटो प्रदर्शनी में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूरों न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, धनवंतरी मेडिकल स्टोर, छत्तीसगढ़ मॉडल, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी युवा मितान क्लब, वनोजपज, 04 वर्षो में तेन्दुपत्ता संग्राहकों से वनोपज की खरीदी, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, नरवा विकास सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है साथ ही विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का भी वितरण किया गया जा रहा है।
    विधायक श्री भगत ने जिला प्रशासन के कार्याे की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन दूरस्थ वनांचल में भी पहुँचकर अंतिम व्यक्तियों तक योजनाओं को लाभ पहुँचा रहे है। कलेक्टर डॉ.मित्तल की पहल पर जिले के पिछड़े वर्ग के बच्चों को आईआईटी मुंबई, राजधानी, विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया है। जिससे उनके भविष्य निर्माण की राह आसान हुई है। साथ ही एक्टिंग के क्षेत्र में भी अवसर प्रदान करने के लिए बेसिक एक्टिंग कोर्स प्रारंभ किया गया है। एकलव्य तीरंदाजी एवं खेल प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया है। स्कूली बच्चों को नीट, जेईई, आईआईटी जैसे प्रवेश परीक्षा एवं युवाओं को यूपीएससी, सीजीपीएससी, व्यापम, रेल्वे, बैंकिंग, जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से तैयारी भी कराई जा रही है।

    श्री भगत ने कहा कि अब जशपुर जिला देश की मानचित्र में अपना अलग स्थान बना लिया है। जशपुर में चाय बागान, रानीदाह, देशदेखा जैसे अनेक पर्यटन स्थल से भरा हुआ है। यहाँ की मधुकम सेनेटाइजर, काजू जैसे अन्य उत्पाद देश के बाहर विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है।
    विधायक श्री भगत ने कहा कि प्रदर्शनी में आकर लोगों को प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन की गौरवशाली उपलब्धियों को अवलोकन कर सकते है साथ ही प्रदर्शनी में शासन की योजनाओं से जुड़ी जनमन, संबल, जैसे अन्य ब्रोसर पाम्पलेट पत्रिकाओं से योजनाओं की लाभ लेने हेतु आवश्यक जानकारी प्राप्त भी कर सकते है। उन्होंने आमजनों से प्रदर्शनी में आकर शिविर का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
    कलेक्टर ने शुभारंभ के अवसर पर सभी को गौरव दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध है। प्रशासन द्वारा फील्ड में जाकर अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। डॉ मित्तल ने कहा की सरकार एवं जिला की उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। ताकि अधिक से अधिक लोग योजना की जानकारी लेकर लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग शासन की योजनाओं को आमजनों तक पहुचाने का मुख्य जरिया है। विभाग की टीम मेहन्त और लगन से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुचाने का सार्थक कार्य कर रही है। जिससे जिले की उपलब्धि राज्य के साथ ही देश में जानी जा रही है। अब जशपुर को किसी पहचान की आवश्यकता नही रह गयी है। पर्यटन के साथ ही जिला अन्य चीजों के लिए भी पहचानी जा रही है। कलेक्टर ने भी आमजनों से प्रदर्शनी शिविर का विजिट कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
    गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने में जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है।
    स.क्र./1234/नूतन फोटो क्रमांक- 01 से 08

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका न्याय के चार साल, किसान होंगे समृद्ध कुनकुरी विधानसभा में खोला गया क़ृषि और उद्यानिकी महाविद्यालय, 80 हेक्टेयर में होगी सिंचाई, बन रहे दो बड़े डेम
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका खरसिया श्री सतीश शर्मा जी के आकस्मिक निधन पर उनके निवास स्थान में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण शाह सांसद बिलासपुर एवं पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?