Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका न्याय के चार साल, किसान होंगे समृद्ध कुनकुरी विधानसभा में खोला गया क़ृषि और उद्यानिकी महाविद्यालय, 80 हेक्टेयर में होगी सिंचाई, बन रहे दो बड़े डेम
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका न्याय के चार साल, किसान होंगे समृद्ध कुनकुरी विधानसभा में खोला गया क़ृषि और उद्यानिकी महाविद्यालय, 80 हेक्टेयर में होगी सिंचाई, बन रहे दो बड़े डेम

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 17, 2022No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज के सार्थक प्रयास से बदलेगी किसानों की तकदीर, होंगे आत्मनिर्भर बनेंगे स्वावलम्बी*

    कृषि और उद्यानिकी से संवरेगी किसानों की दशा, बदलेंगी दशा, संकल्प शिक्षण संस्थान के बच्चे चूमेंगे सफलता के शिखर

    जशपुर:-

    दृढ निश्चय,सामर्थ्य, सकारात्मक सोंच, और सार्थक प्रयास से सफलता जरूर मिलती है, कुनकुरी के विधायक और संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के कर्मठता का लाभ कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के साथ जिले के किसानों को जरूर मिलेगा.

    उन्होंने अपने सकारात्मक सोंच और बेहतर प्रयास की बदौलत जिले के युवाओं को क़ृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में समृद्ध करने ऐसा मंच स्थापित कर दिया है जो क़ृषि और उद्यानिकी के विद्यार्थियों को बुलंदियों पर लेकर जायेगा ही इसका लाभ उनके अभिभावक किसानों को भी आजीवन मिलता रहेगा जिससे क्षेत्र के साथ उनकी भी तरक्की होगी और जीवन खुशहाल होगा. तब जिले के किसान विधायक और संसदीय सचिव यू.डी. मिंज और प्रदेश के किसान पुत्र यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना साधुवाद देकर कृतज्ञता प्रकट जरुर कर सकेंगे और इन उपलब्धियों का महत्व समझ सकेंगे.

     

    क्षेत्र के विकास और जनता के लिए समर्पित संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने
    इस दिशा में काम करते हुए सर्वप्रथम कृषि महाविद्यालय की सौगात देकर भविष्य में कृषि के क्षेत्र में अध्ययन के साथ अनुसंधान और उन्नत खेती की ओर किसानों को लेकर जायेगा जो कृषि क्षेत्र में प्रगति के नए अवसर प्रदान करेगा। इससे भविष्य में जशपुरांचल कृषि क्षेत्र में नए सोपान की ओर बढ़ेगा। किसान समृद्ध होगा और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनेगा।

    विधायक की जैसी सोंच है,वैसी ही उपलब्धि ,उन्होंने दूसरी बड़ी सौगात उद्यानिकी महाविद्यालय के रूप क्षेत्र की जनता की दी है ।जशपुर जिला अपने जलवायु के लेकर अनोखा है इस दृष्टिकोण से जब छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया माननीय भुपेश बघेल ने जब उद्यानिकी विश्विद्यालय का अध्यादेश विधानसभा के पटल पर लाकर सर्वसम्मति से पारित कराया उसी वक्त विधानसभा में धन्यवाद के रूप जशपुर के विशिष्ट जलवायु के बारे में अवगत कराते हुए यह बताया कि पूरे मध्य भारत मे जशपुर जैसी विविधता किसी और जिले में पूरे मध्य भारत मे नहीँ है और यहाँ का तापमान माईनस 3-4 डिग्री से लेकर 44 डिग्री तक है । सामान्य दिनों में निचले जशपुर में तापमान 25 डिग्री है तो वहीँ ऊपर जशपुर में तापमान 15 डिग्री रहता है तीन प्रकार की जलवायु जिले को उत्कृष्ट बनाती है.

    इस कारण यहाँ सभी प्रकार के उद्यानिकी फसलें हो सकती है जैसे स्ट्राबेरी, पपीता, शरीफा, रामफल, नाशपाती ,अनार, संतरा, मौसमी,सेब, अंजीर, काजू चीकू, अनानाश,टमाटर, मिर्ची, जामुन आम, बेर, कटहल, नारियल जैसी विभिन्न मौसमी फसले हो सकती है जिसमे से अधिकांश का उत्पादन हो रहा है । इसी के साथ घर की जलवायु चाय और काफी के लिए भी अनुकूल है भविष्य में इसके रिसर्च के लिए लाभदायक होगा किसानों की प्रगति होगी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने जशपुर टी-कॉफी बोर्ड का गठन कर इसे और व्यापक रूप में ले जाने का प्रयास किया है। भविष्य में जशपुर जिले की चाय और काफी की महक पूरे देश मे फैलेगी।

    *किसानों को समृद्ध करने विधानसभा क्षेत्र में 61आधुनिक बाड़ी का विकास*

    विधायक यूडी मिंज के नई अभिनव सोंच से स्थानीय स्तर पर व्यवस्था करके विधानसभा क्षेत्र के तीनों विकासखंड में किसानों की 61उन्नत बाड़ी का विकास किया जा रहा है जिससे किसानों को लाभ होगा तीनों ब्लॉक में जलवायु अनुकूल फसल लगाया जा रहा है इससे किसान समृद्ध होंगे। इसके साथ ही उन्होंने धान के साथ दलहन फसलों के लिए प्रेरित किया और मक्का अरहर आदि के बीज का वितरण किया है इसप्रकार से उन्होंने किसानों को दो फसल के लिए प्रेरित कर उनकी आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया है। उन्होंने सभी किसानों को अपनी एक्पर्ट टीम के साथ समूह बनाकर लगातार प्रशिक्षित करने का काम किया है।

    क़ृषि महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केंद्र

    सिंचाई के लिए दो बड़े डेम की स्वीकृति*

    किसानों के खेत में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दो बड़ी परियोजना डाँड़पानी और शेखरपुर की स्वीकृति दिलाई है जिससे निचले क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा पर्याप्त मिलेगी कुनकुरी पत्थलगांव फरसाबहार क्षेत्र के 80 हैक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई होगी। इसके स्वीकृति के लिये उन्होंने काफी मेहनत की है

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका दिवंगत शिक्षकों के परिजनों की जायज मांगों का मजाक उड़ाते हुए कांग्रेस सरकार गौरव दिवस मना रही है: कौशिक
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विधायक ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?